Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँ

गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में होंगे शामिल होंगे गृहमंत्री अमित शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2023, गुरुवार, हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज, बृहस्पतिवार को हरिद्वार में रहेंगे। अमित शाह गुरुकुल, ऋषिकुल और पतंजलि में होने वाले तीन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह दोपहर 12 बजे गुरुकुल कांगड़ी विवि में कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर डेढ़ बजे तक कार्यक्रम में रहेंगे।

दोपहर 2:45 बजे से पौने चार बजे तक ऋषिकुल बहुद्देश्यीय कार्यक्रम पैक्स कंप्यूराइजेक्शन का शुभारंभ करेंगे। चार बजे पतंजलि जाएंगे। यहां वे संन्यास दीक्षा महोत्सव में शामिल होंगे। पतंजलि के कार्यक्रम से जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। पतंजलि में संन्यास दीक्षा समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंच चुके हैं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने का कार्यक्रम जारी हो गया है। मुख्यमंत्री सुबह सवा ग्यारह बजे डामकोठी में पहुंचेंगे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 182 छात्रों को गोल्ड मेडल, 181 को देंगे पीएचडी उपाधि

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के 113वें दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री अमित शाह 182 छात्रों को गोल्ड मेडल और 181 छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि देंगे। विवि के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि विवि के 113वें दीक्षांत समारोह में 8 वर्षों के करीब 1800 छात्र-छात्राओं को स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्मोला, पीएचडी और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2022 तक के छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में उपाधि देने के लिए आमंत्रित किया है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का पहरा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया एजेंसियों का पहरा रहेगा। गृहमंत्री की सुरक्षा में 1500 पुलिसकर्मियों के अलावा तीन बटालियन पीएसी, तीन बीडीएस की टीम मुस्तैद रहेंगी। सुरक्षा के दृष्टिगत दो एसपी, चार एएसपी, 15 सीओ, आठ इंस्पेक्टर, 66 एसआई, सात एएसआई, 99 हेड कांस्टेबल, 300 कांस्टेबल, 70 महिला कांस्टेबल, एक टीआई, सात टीएसआई, 34 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, तीन टीम पीएसी और तीन टीम बीडीएस की तैनाती रहेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!