Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेश

शिवसेना सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय का समन, 28 जून को होगी पूछताछ

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 जून 2022, सोमवार, मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच शिवसेना के सांसद संजय राउत को प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को समन भेजा है। इसके तहत सांसद से कल यानि मंगलवार, 28 जून को पूछताछ की जाएगी। अप्रैल में ED ने संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत व उनके दो अन्य सहयोगियों के 11.15 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अटैच किया था।पहले से ही मनी लान्ड्रिंग (Money Laundering)  के मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक और पूर्व मंत्री अनिल देशमुख हिरासत में हैं और अब संजय राउत को भी समन किया गया है।

मुंबई के गोरेगांव इलाके में पात्रा चाल के जमीन घोटाला मामले में राउत पर लगभग 1034 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। संजय राउत पर आरोप है कि इसी रकम से उन्होंने मुंबई के दादर इलाके में फ्लैट खरीदा था। राउत के सहयोगी प्रवीन राउत की 9 करोड़ रुपये और संजय राउत की पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हो चुकी है। बता दें कि यह जमीन महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथारिटी का है।

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। इस क्रम में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर की ओर से भेजे गए अयोग्यता नोटिस के फैसले पर चुनौती दी है। इस बीच गुवाहाटी से ये भी खबर सामने आ रही है कि दोपहर 2 बजे एकनाथ शिंदे ने बागी नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। वहीं MNS प्रमुख राज ठाकरे ने एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को लेकर भी फोन पर दो बार बातचीत की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!