Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

केरल के कारण देश में पिछले 24 घंटों में 46 हजार से ज्यादा केस हुए दर्ज

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस के नए मामलों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मामलों में बढ़ोतरी के वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, लेकिन केरल में कोरोना से गंभीर हालात इसका एक प्रमुख कारण है। पिछले दिन जहां पूरे देश में 37,593 मामले सामने आए थे। अब वहीं, गुरुवार को रिपोर्ट हुए मामलों की संख्या 46 हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 46,164 नए मामले सामने आए हैं और 34,159 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

भारत में पिछले दिन के मुकाबले बढ़े 8,571 मामलों के पीछे सिर्फ एक बड़ा कारण नजर आ रहा है और वो है केरल में कोरोना के मामलों में दोबारा से उछाल। बता दें कि बीते दिन केरल में 31,445 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। वहीं, 20,271 लोगों की रिकवरी दर्ज की गई।…और वहां अब पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ते हुए 19.03% पर पहुंच गया है।

देश में पिछले घंटों में हुई मौतों में हल्की गिरावट देखी गई। बुधवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, कुल 648 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, गुरुवार को मौतों का आंकड़ा घटकर 607 हो गया। केरल में बीते दिन 215 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई थी। वहीं, केरल में कोरोना का ताजा अपडेट सामने आते ही कयास लगाए जा चुके थे कि अगले दिन जारी होने वाले देश के कुल मामलों में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी, और वही हुआ। बता दें कि मंगलवार को भारत में 25 हजार मामले सामने आए थे। दो दिनों के भीतर देखा जाए तो देश में 20 हजार कोरोना के मामलों की उछाल दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ‘भारत में अब तक कोरोना के सामने आ चुके मामलों की संख्या 3 करोड़ 25 लाख 58 हजार 530 हो गई है। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक हुए लोगों की संख्या 3 करोड़ 17 लाख 88 हजार 440 पर पहुंच गई है। फिलहाल देश में 3 लाख 33 हजार 725 सक्रिय केस हैं।…और देश में अब तक 4 लाख 36 हजार 365 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।’

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,87,283 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 51,31,29,378 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, देश में बीते दिन 80 लाख 40 हजार 407 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसके साथ ही देश में अब तक 60 करोड़ 38 लाख 46 हजार 475 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!