Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डनैनीताल

कॉर्बेट नेशनल पार्क में बाघ ने महिला को मारा, इलाके में दहशत

कालू सिद्ध मजार के पास मिला क्षत-विक्षत शव

ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति पनपा रोष

आकाश ज्ञान वाटिका, 07 दिसम्बर 2023, गुरूवार, रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने गई एक महिला को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। महिला के देर तक वापस न लौटने पर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी तो वन कर्मियों और ग्रामीणों ने महिला को खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद लापता महिला का क्षत विक्षत शव ढेला रेंज के बेलघट्टी क्षेत्र में कालू सिद्ध मजार के पास बरामद हुआ।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की धाम तीन बजे रामनगर ढेला मार्ग पर स्थित पटरानी गांव की तीन महिलाएं पटरानी क्षेत्र अंतर्गत कॉर्बेट रिजर्व पार्क के रेस्क्यू सेंटर की ओर रेस्क्यू सेंटर के पास रामनगर ढेला मार्ग पर लकड़ी बिनने गई थी। जिसमें से एक महिला अनीता पत्नी रमेश राम (30 वर्ष) लकड़ी बीनने जंगल में दूर निकल गई। काफी देर तक अनीता के वापस न लौटने पर साथ की महिलाओं ने ग्रामीणों को सूचित किया।

जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के साथ जंगल की खाक छानते हुए शाम के धुंधलके में लापता महिला का क्षत विक्षत शव ढेला रेंज के बेलघट्टी क्षेत्र में कालू सिद्ध मजार के पास बरामद किया गया। महिला का शव बरामद होते ही ग्रामीणों में रोष पनप गया। वन्य जीवों का आतंक झेल रहे ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग ग्रामीणों को बाघों से सुरक्षा देने में विफल साबित हो रहा है। खबर भेजे लिखे जाने तक ग्रामीण व वनकर्मी महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए रामनगर अस्पताल लेकर पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम की कार्यवाही बृहस्पतिवार की सुबह की जायेगी। मृतक महिला पटरानी (कारगिल) गांव के मनोनित ग्राम प्रधान हरीश पंचवाल के भाभी है। महिला के चार बच्चे बताए जा रहे हैं।

दूसरी ओर पटरानी (कारगिल) में बाघ द्वारा महिला को मारे जाने पर किसान संघर्ष समिति के संयोजक ललित उप्रेती ने इसे दुखद घटना बताते हुए कहा है कि इस घटना की पूर्ण जिम्मेदारी वन विभाग की है। उस इलाके में आदमखोर बाघ होने के बाद भी उसे पकड़ने की कोशिश नहीं की गई। जिससे आज उसने इस दूसरी घटना को अंजाम दिया है। यह आदमखोर बाघ वही बाघ है जिसे कुछ दिन पहले पूजा देवी को हाथीडगर में मारा था। अगर इसे तुरंत नहीं पकड़ा गया तो वन विभाग के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!