Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं>>महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट>>मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण>>एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर>>देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार>>अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह>>10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट>>वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका>>महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया कन्या पूजन>>विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग>>अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस>>ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज>>मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे उत्तराखण्ड, कल लेंगे राज्यपाल पद की शपथ>>त्योहारी सीजन में FDA का बड़ा एक्शन, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने दुर्गाष्टमी पर मां भगवती और महादेव की कि पूजा-अर्चना,प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की>>देहरादून में पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियान, 487 किरायेदारों की जांच; 5.38 लाख रुपये का जुर्माना>>मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत को दी 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे 10 लाख रुपये>>विकसित उत्तराखण्ड की यात्रा में प्रदेश के युवाओं, उद्यमियों और नवाचारकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी>>मुख्यमंत्री धामी की श्रमिक स्वास्थ्य पहल बनी दूसरे राज्यों के लिए प्रेरणा, उत्तर प्रदेश की टीम ने किया उत्तराखण्ड के मॉडल का अध्ययन
उत्तराखण्ड

कुत्ते पर झपटा गुलदार, ब्लॉक प्रमुख ने चतुराई से कमरे में किया कैद

पिथौरागढ़: कुत्ते को निवाला बनाने घर के आंगन तक पहुंचे गुलदार को ब्लॉक प्रमुख ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कमरे में कैद कर लिया। बाद में वन विभाग की टीम उसे पिंजरे में कैद कर ले गई। प्रमुख के साहस की सभी लोग सराहना कर रहे हैं।

मामला रविवार दे रात का है। कनालीछीना के ब्लाक प्रमुख प्रशांत भंडारी के गांव असकोडा में विगत कई दिनों से गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार दर्जनों जानवरो को अपना शिकार बना चुका है।

गत रात को गुलदार ने प्रमुख के घर के पास पहुंच गया। वह प्रमुख के कुत्ते पर घात लगाए था। कुत्ते को सहमा हुआ देख कर प्रशांत भंडारी को शक हुआ। बाहर आकर देखा तो आंगन में गुलदार बैठा था।

गुलदार ने प्रमुख को सामने देखा तो वह झपट्टा मारने के लिए आगे बढ़ने लगा। उसके इरादे समझते हुए प्रमुख ने कुत्ते के गले के पट्टे को पकड़ा और दरवाजे पर खड़े हो गए।

इसी दौरान गुलदार ने कुत्ते को पकड़ने के लिए झपट्टा मारा तो प्रमुख कुत्ते को लेकर एक तरफ हो गए। इसी दौरानजोरदार छलांग लगाने के बाद गुलदार सीधे कमरे में पहुंच गया। इसी क्षण प्रमुख ने बाहर से दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी।

गुलदार रात भर प्रमुख के कमरे में रहा और दहाड़ता रहा। सूचना पर आज पिथौरागढ़ से वन विभाग की टीम गांव पहुंची। दरवाजे पर पिंजरा लगाकर टीम ने गुलदार को उसमें कैद कर लिया। यह गुलदार करीब सात फीट लंबा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!