Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अराजकता और प्रदेश का माहौल खराब हो- अग्रवाल

जब तक जीवन है, उत्तराखंड की सेवा को समर्पित रहूंगा- अग्रवाल

ऋषिकेश पहुंचे विधायक अग्रवाल, कार्यकर्ता हुए भावुक

ऋषिकेश। मंत्रिमंडल पद से त्यागपत्र देने के बाद विधायक डा. प्रेमचंद अग्रवाल अपनी विधानसभा ऋषिकेश पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्तियां, बुजुर्ग, युवा भावुक नजर आए। उन्हें देखकर विधायक डा. अग्रवाल भी भावुक हुए। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार के प्रदर्शन आदि न करने की सलाह दी। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधायक डा. अग्रवाल के साथ हर संभव खड़े रहने की बात कहते हुए उनके पक्ष में नारे भी लगाए। साथ ही 2027 में और भी बड़े अंतर से जीत दर्ज कराने का संकल्प लिया।

सोमवार की सुबह 11 बजे विधायक डा. अग्रवाल कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। यहां वरिष्ठ नेत्री पुष्पा ध्यानी ने कहा कि हमारे विधायक के खिलाफ गलत माहौल बनाकर दुष्प्रचार किया गया। जिसके चलते उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा। कहा कि मगर, डा. अग्रवाल सदैव हमारे प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।

मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार और सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि हमारे ऋषिकेश से मंत्री पद पर रहना हमारे लिये सौभाग्य की बात थी। ऋषिकेश का चहुंमुखी विकास हो रहा था। मगर, उत्तराखंड के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गैंग के लोगों ने ऐसा माहौल तैयार किया जिस कारण डा. अग्रवाल को मंत्री पद से त्यागपत्र देना पड़ा। कहा कि उनका मंत्री पद से इस्तीफा देना ऋषिकेश के लिये दुर्भाग्य की बात है।

इस अवसर पर विधायक डा. अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान उनकी भूमिका भी आंदोलनकारी के रूप में रही। मगर, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनकी बातों को तोड़मरोड़ कर सोशल मीडिया में रखा गया और इस बात का विरोध करने वालों पर अभद्र व अशोभनीय टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अब समाजसेवा तथा उत्तराखंड को विकास की प्रगति पर ले जाने की दिशा में ही बीतेगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द बनाए रखें। किसी के साथ भी गलत व्यवहार न करें। सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से बचे और ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे अराजकता और प्रदेश का माहौल खराब हो।

इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र भाजपा सुरेंद्र कुमार, ऋषिकेश निवर्तमान सुमित पंवार, रायवाला चंद्रमोहन पोखरियाल, रायवाला सुरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ नेता दिनेश सती, सोबन कैंतुरा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, मनोज ध्यानी, कमला नेगी, समा पंवार, अनिता राणा, पुनीता भंडारी, राजवीर रावत, गणेश रावत, गोविंद रावत, दिनेश बिष्ट, बृजमोहन मनोड़ी, पुष्पा ध्यानी, सुमित थपलियाल, अनिता तिवाड़ी, संजीव सिलस्वाल, निर्मला उनियाल, पूनम डोभाल, रिंकी राणा, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, योगेश मालियान, राजेंद्र बिजल्वाण, जयेश राणा, दिनेश रावत, विमल नेगी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!