Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से की कोविड-19 संक्रमण से बचाव संबंधी मानकों को अपनाते हुए सामाजिक दूरी एवं मास्क का उपयोग करने की अपील

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 अप्रैल 2021, रविवार, देहरादून (जि.सू.का.)। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई एवं नियमित सैनिटाइजेशन का कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रकाशित किए जाने वाले प्रचार साहित्य में कोविड-19 संक्रमण से जागरूकता संबंधी स्लोगन भी प्रकाशित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक रहते हुए संक्रमण से बचाव संबंधी मानकों को अपनाते हुए सामाजिक दूरी एवं मास्क का उपयोग करने की अपील की। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों बाजारों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाते हुए अनिवार्यत: मास्क का उपयोग करवाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 221 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 31923 हो गयी है, जिनमें कुल 29293 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1207 व्यक्ति उपचाररत हैं। 2954 सैम्पल जाँच हेतु भेज गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विभिन्न राज्यों से आने वाले 1045 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें 3 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई। जनपद के आशारोड़ी चैक पोस्ट 703 सैम्पल प्राप्त किए गए, जिनमें 3 व्यक्तियों की रिर्पोट पाजिटिव प्राप्त हुई तथा कुल्हाल चैकपोस्ट पर 342 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जिनमें सभी व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई। सामाजिक दूरी का पालन न करने व मास्क का उपयोग न करने पर 555 व्यक्तियों के चालान किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!