Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आम जन-मानस की समस्याओं/शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, देहरादून।(जि.सू.का.)। आमजनमानस की समस्याओं/शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला कार्यालय में जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 30 फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं/शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें शस्त्र लाईसेंस निर्गत करनें, सेवायोजित करने, अवैध कब्जा हटाने, भूमि का चिन्हीकरण करने, भूमि क्रय करनें, वृद्धाअवस्था पेंशन हेतु आय प्रमाण पत्र दिए जाने, सूखी नहर को पुनः संचालित करने, मेला आयोजन की अनुमति चाहने, नदी श्रेणी की भूमि पर वृक्षारोपण करने, भरण-पोषण भत्ता दिए जाने, वर्ग 4 की भूमि की जाँच किए जाने, स्कूल के बच्चों की फीस के मामले, वाॅलिन्टियर ट्रैनिंग कराने, छात्रवृत्ति दिलाए जाने तथा संचायिका भुगतान सम्बन्धी शिकायतें प्रमुखता से प्रस्तुत की गई।

[box type=”shadow” ]जनसुनवाई के दौरान :

  • दयावती राघव, अमित कुमार, राकेश कुमार, राजवीर सिंह, फरमान सिद्धिकी द्वारा शस्त्रलाईसेंस निर्गत करने की माँग की। इस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी अधिकारी शस्त्र अनुभाग को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।
  • श्रीमती ममता द्वारा होमगार्ड में पुनः सेवायोजित करने का मामला उठाया, इस पर जिलाधिकारी ने कमाण्डेंट होमगार्ड को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
  • शाकुम्भरी सेवा समिति की सविता देवी द्वारा ग्राम सभा से प्राप्त भूमि पर बने गौशाला हटाने हेतु परेशान किए जाने का मामला उठाया। इस पर उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • सरस्वती, रीना ने अवैध भूमि में झोपड़ी के निर्माण एवं चिन्हांकन तथा दूधली के वर्कस्टेशन का मामला प्रस्तुत किया, जिस पर उप जिलाधिकारी सदर एवं डोईवाला को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • एडवोकेट संजय मिश्रा , ऋषिपाल सिंह द्वारा भूमि क्रय करने सम्बनधी शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिस पर तहसीलदार सदर को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • जोलीग्रान्ट के मनोज नौटियाल ने सिंचाई विभाग की नहर सुखने से फसलों को हो रही क्षति की शिकायत करते हुए नहर को ट्यूबेल के माध्यम से चलाए जाने की माँग की जिस पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अभियनता को दूरभाष से आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
  • रूकमणी देवी तथा विक्रम सिंह द्वारा वृद्धावस्था पेंशन हेतु आय प्रमाण-पत्र दिए जाने की माँग की जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
  • नत्थनपुर के संजय नेगी द्वारा सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने का मामला प्रस्तुत किया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
  • नरेश कुमार द्वारा मेला आयोजन की अनुमति प्राप्त करने हेतु आवेदन पर जिलाधिकारी द्वारा कोविड-19 के अन्तर्गत जारी दिशा-निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  • माजरीग्रान्ट के प्रधान द्वारा 23 बीघा जमीन की जाँच एवं नदी क्षेत्र की भूमि पर वृक्षारोपण किए जाने का मामला उठाया, जिस पर जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि/रा को जाँच करने के साथ ही वृक्षारोपण करने को कहा।
  • शीशमबाड़ा के उप प्रधान द्वारा वर्ग-04 की भूमि पर कब्जा किए जाने का मामला उठाया इस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • एसएससीआई के रामकिशन द्वारा सेलाकुई में वाॅलिन्टियर्स के ट्रैनिंग दिए जाने का मामला उठाया।
  • योगेश सिंह द्वारा छात्रवृत्ति दिए जाने की माँग की, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • विनीता द्वारा संचायिका दिए जाने तथा इकबाल सिंह द्वारा जीपीएस स्कूल की छात्रा जसबीर को शिक्षण सुविधा मुहैय्या कराने की माँग की, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!