Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में आयोजित तहसील दिवस पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने सुनी जन-समस्यायें

जिलाधिकारी द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

जिलाधिकारी द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मार्च 2023, पिथौरागढ़। तहसील पिथौरागढ़ में आयोजित #तहसील दिवस जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही किया गया।

दर्ज शिकायतों में से अधिकांश शिकायतें सीवेज से संबंधित थी। सीवेज से संबंधित शिकायतों में पिथौरागढ़ के पदम बहादुर पाल जिनके द्वारा सीवेज का पानी घर में आने की शिकायत की गई।

वही पितरोटा के शिकायतकर्ता अनिल जोशी द्वारा क्षेत्र में सीवर लाइन बनाने की माँग की गई। इसके अलावा अन्य लोगों द्वारा भी सीवेज से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीवेज से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा शिकायतकर्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाय।

ग्राम सेरीकांडा के प्रधान बीरू द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि पीडब्ल्यूडी द्वारा ग्राम में सड़क निर्माण के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त की गई है जिसे ठीक करवाया जाना अति आवश्यक है, जिस पर #जिलाधिकारी रीना जोशी ने संबंधित अधिकारी को तत्काल ही पेयजल लाईन दुरूस्त करवाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा विकास खंड विण के ग्राम निशनी की प्रधान चंद्रकला देवी द्वारा ग्राम के लगभग 14 लोगों की वृद्धावस्था व विधवा पेंशन स्वीकृत न होने संबंधी शिकायत दर्ज करवाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रकरणों की जाँच करने के निर्देश दिए।

बजेटी क्षेत्र की शिकायतकर्ता चनुली देवी द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि नगर पालिका द्वारा चनुली देवी की जमीन पर सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है किंतु मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारी को समस्या निराकरण के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य शिकायतें भी लोगों द्वारा दर्ज करवायी गई।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आरएस धर्मशत्तू, जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!