Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर आयोजित की गई बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 10 मार्च 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मानसून की तैयारियों को लेकर ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को निर्देशित किया कि विभागों से आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत बनाई गई उनके विभाग की कार्ययोजना निर्धारित प्रारूप पर प्राप्त की जाए, जिस पर कार्य प्रारंभ होने के साथ ही कार्य पूर्ण होने की तिथि का उल्लेख किया गया हो। जिला अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिक परिषद मसूरी के स्वयं बैठक में प्रतिभाग न करने न ही लिंक अधिकारी को भेजे जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को संबंधित विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिन विभागों द्वारा अभी तक मानसून की तैयारियों की कार्य योजना प्रस्तुत नहीं की गई है, उनको आपदा एक्ट लगाते हुए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगरपालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत जलभराव वाले स्थान चिन्हित करते हुए जल निकासी की व्यवस्था करने के साथ ही नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संस्थान को पेयजल की लीकेज ठीक करने तथा आपदा परिचालन केंद्र की ओर से पार्षदों एवं वार्ड सदस्यों को पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए यदि उनके क्षेत्र में कहीं पानी की लीकेज है आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें ताकि मानसून से पूर्व ही लिकेज पेयजल लाईन ठीक कर ली जाए। उन्होंने विद्युत विभाग को जर्जर विद्युत पोल बदलने तथा झूलती विद्युत लाईन ठीक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को संभावित आपदा प्राभावित क्षेत्रों में उपकरण, स्टोरेज, मानव संसाधन आदि की सूचना आपदा परिचालन केंद्र को प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए डंपिंग जोन के मलबे को दिखवा लें ताकि संभावित आपदा की स्थिति ना बने।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर बी.पी भट्ट, हरबर्टपुर भगवन्त सिंह, अधि० अभि० आर.डब्लू.डी अनिल कुमार, अधि० अभि० पीएमजीएसवाई कालसी सुनिल कुमार, अधि० अभि० विद्युत राकेश कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी दीपशिखा रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!