Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा केंद्र सरकार को डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाने हेतु भेजा गया प्रस्ताव

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2022, बुधवार, उत्तरकाशी। जनपद में नवाचार के तहत डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रूम स्थापित किये जाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। जिस हेतु जनपद को केन्द्र सरकार से रुपये 2 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है! इसी क्रम में जनपद में डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रूम की स्थापना को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रुम कलक्ट्रेट परिसर में स्थित गंगोत्री भवन में स्थापित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को 6 माह के भीतर डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रूम को तैयार करने के निर्देश दिये।

विदित रहे कि डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रूम से जनपद के सभी सरकारी कार्यालय, यमुनोत्री व गंगोत्री धाम, चारधाम यात्रा मार्ग, पुलिस थाने, खनन पट्टे क्षेत्र, शराब के गोदाम आदि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुड़े रहेगें ताकि इन क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों पर नजर बनायी रखी जा सके। डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रूम में ऐसी व्यवस्था भी स्थापित की जा रही है कि जिलाधिकारी समय-समय पर अपने कार्यालय से तीर्थ यात्रियों को अनाउन्समेंन्ट के माध्यम से सम्बोधित कर सकेंगे। डिस्ट्रिक स्मार्ट कन्ट्रोल रूम को वीसेट कनैक्शन से जोड़ा जायेगा ताकि किसी आपदा के दौरान जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में स्थापित दूरसंचार कनेक्टिीविटी सिस्टम खराब होने पर वैकल्पिक तौर पर वीसेट कनेक्शन से केन्द्र व राज्य कन्ट्रोल रूम से सम्पर्क स्थापित किया जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, डीआईओ एनआईसी सर्वेशमणि मिश्रा, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!