Breaking News :
>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 65.75 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका है डीजल

देहरादून : शनिवार को देहरादून समेत उत्तराखंड में डीजल 65.75 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका है। पिछले दस दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में आंशिक वृद्धि जारी है। डीजल अब पिछले चार वर्षों में 10.23 की बढ़ोतरी के साथ सर्वाधिक दाम पर पहुंच चुका है। वहीं, पिछले छह माह में पेट्रो पदार्थों के दामों का विश्लेषण करें तो डीजल 6.11 व पेट्रोल 3.36 रुपये महंगा हो गया है।

वर्ष 2014 से पेट्रो पदार्थों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर हैं। केंद्र सरकार ने तेल कंपनियों को अंतराष्ट्रीय बाजार के पेट्रो पदार्थों के दामों का मूल्यांकन के बाद वृद्धि करने का अधिकार दे रखा है। पिछले चार वर्षों में पेट्रो पदार्थों के सबसे ज्यादा दामों पर नजर डालें तो डीजल 55.52 व पेट्रोल 79.20 रुपये वर्ष 2014 के शुरू में बिका था। आज देहरादून समेत उत्तराखंड में डीजल तकरीबन 65.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि पेट्रोल का दाम 76 रुपये पहुंच गया है, वहीं, एक नवंबर 2017 के बाद से उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। एक नवंबर को डीजल 59.64 व पेट्रोल 72.64 रूपये प्रति लीटर बिका था।

पिछले आठ दिनों में बढ़ोतरी

तारीख———-डीजल———पेट्रोल

21 अप्रैल——65.75———76.00

20 अप्रैल——65.60———75.90

19 अप्रैल——65.56———75.89

18 अप्रैल——-65.48——–75.85

17 अप्रैल——-65.48——–75.85

16 अप्रैल——-65.48——–75.85

15 अप्रैल——-65.40——–75.82

14 अप्रैल——-65.33——–75.78

जेब कट रही, आम आदमी अंजान

पेट्रो पदार्थों के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ ही पैसों की आंशिक बढ़ोतरी होती है। इसका आमजन कोई विरोध नहीं करता है, लेकिन जब पिछले दो-तीन माह के लगातार हो रही वृद्धि पर गौर करें तो यह कहीं ज्यादा पहुंच जाती है। थोड़ी-थोड़ी वृद्धि से आम आदमी जेब कट रही है लेकिन वह तेल कंपनियों की गणित से अंजान बना है।

अमरकांत गर्ग ( अध्यक्ष देहरादून पेट्रोल पंप वेलफेयर एसोसिएशन) का कहना है कि पिछले 10 दिनों से डीजल-पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले वर्षों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। उत्तराखंड में शनिवार को डीजल सर्वाधिक दाम के साथ बिका है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!