Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जन प्रतिनिधियों व जनता के बीच संवाद अनिवार्य : गोरखा

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, रविवार, बेतालघाट। उक्त बातें राजकीय इन्टर कॉलेज बेतालघाट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा ने कही। संवाद से कई समस्याओं का समाधान तुरंत मिल जाता है। साथ ही जन प्रतिनिधियों व आम जनता के बीच तालमेल भी बना रहता है।

उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा ने यहाँ राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट के सभागार में बेतालघाट क्षेत्र के समस्त ग्राम पंचायत के प्रधानों, क्षेत्र पंचायतों के सदस्यों व समस्त जन-प्रतिनिधियों के साथ आगामी 3 सितम्बर को बेतालघाट मिनी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहे बहुउदेश्यीय शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक भी की गयी ।

बैठक का विधिवत शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। बैठक में समस्त ज़न प्रतिनिधियों को उनके दायित्व सौपने का कार्य किया गया तथा कार्यक्रम को भव्य रुप देने के लिए जन-प्रतिनिधियों व जनता से राय सुमारी की गयी। 3 सितंबर को बहुउदेश्यीय शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण व परिवहन मंत्री यशपाल आर्या व लोक प्रिय विधायक संजीव आर्य भी मौजूद रहेंगे। बहुउदेश्यीय शिविर में दिब्याग जनों के लिए कान की मशीन, लाठी (स्टिक), व्हील चेंयर, चश्मे आदि समाज कल्याण विभाग की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराये जायेंगे।

बैठक में उपाध्यक्ष पी.सी. गोरखा ने करोड़ों की लागत से हुए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और शिविर के लिये दिब्याग जनों द्वारा उपलब्ध कराये जाने वाले दस्तावेज़ों की जान कारी भी दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य आशा देवी, डॉ० कुलवंत जलाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर जोशी व नवीन चमकनी, जिला पंचायत सदस्य एन के आर्या, जिला मंत्री माया बोहरा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष अम्बा दरमाल पूर्व प्रदेश का कार्यकारणी सदस्य मंजू पन्त, मंडल उपाध्यक्ष सीमा तिवारी व खष्टी जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह रावत व दीवानी राम, भूपाल दत्त खंडूरी, ख्यालीदत उप्रेती, डिगरगिरी, सुरेंद्र भडारी दीप पडियार, शेखर फुलारा केशव, एड रूची आर्य, कमल विक्रम खुशाल हाल्सी, एल.डी. पंत त्रिवेद बधानी, आनंद सिंह बोहरा सहित प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!