Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
फिल्म-जगतमनोरंजन

घटती कमाई के बावजूद ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने पार किया 70 करोड़ का आँकड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 सितम्बर 2023, सोमवार, मुंबई। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. आयुष्मान की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जमी बैठी सनी देओल की ‘गदर 2’ और अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ा है। हालांकि आयुष्मान ने पूजा बन दर्शकों के दिलों के टेलीफोन बजा दिए और इसी के साथ फिल्म का ओपनिंग वीकेंड शानदार रहा। ये फिल्म आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग भी साबित हुई है।

वहीं ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के महज पांच दिन में ही 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था और पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई 67 करोड़ हो चुकी है. चलिए यहां जानते हैं ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को कितने करोड़ का कारोबार किया है?

ड्रीम गर्ल 2 को दर्शकों ने पहले दिन से भरपूर प्यार दिया है. ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार और मंगलवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई थी लेकिन रक्षाबंधन के मौके पर बुधवार को ड्रीम गर्ल 2 ने फिर तगड़ा जंप लिया और छठे दिन 7.5 करोड़ का कारोबार कर लिया। वहीं सातवें दिन गुरुवार को फिल्म की कमाई 7.50 करोड़ रुपये रहा है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं जिसके मुताबिक फिल्म की कमाई में गिरावट आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक ड्रीम गर्ल 2 ने रिलीज के 8वें दिन महज 4 करोड़ का कारोबार किया है.जिसके बाद ड्रीम गर्ल 2 की 8 दिनों की कुल कमाई अब 71 करोड़ रुपये हो गई है। ड्रीम गर्ल 2 के लिए आने वाला हफ्ता अहम है क्योंकि 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म जवान रिलीज हो रही है, ऐसे में आयुष्मान की फिल्म के पास कमाई करने के लिए फिलहाल कुछ दिन और है क्योंकि इसके शुक्रवार को इसे शाहरुख स्टारर फिल्म से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ड्रीम गर्ल 2 क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाती है या नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!