Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हर किमी पर होगी डॉक्टर की तैनाती

देहरादून: चारधाम यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा इस वर्ष व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारी कर रहा है। इस बार महकमा केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड से आगे हर किमी पर एक डॉक्टर तैनात करेगा। गौरीकुंड में ईसीजी यूनिट तैनात की जाएगी। इसके अलावा 50 वर्ष के ज्यादा उम्र के यात्रियों का भी जगह-जगह चेकअप किया जाएगा।

प्रदेश में चारधाम यात्रा विधिवत शुरू हो चुकी है। केदारनाथ के कपाट अब खुलने ही वाले हैं। इसके साथ ही यात्रा रफ्तार पकड़ने लगेगी। बीते वर्षों में यात्रा के दौरान दुर्घटना के अलावा सबसे अधिक मौतें हार्ट अटैक से हुई। इसके देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने इस बार इस दिशा में विशेष जोर दिया है।

इसके तहत यात्रा मार्ग से संबंधित जिलों में ऑक्सीजन चैंबर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर ईसीजी यूनिट भी खोली जाएंगी। जगह-जगह 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए व्यापक चेकअप किया जाएगा। इस बार डॉकटरों की संख्या भी दोगुना करने की तैयारी है।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्वास्थ्य केंद्रों के संबंध में फ्लेक्सी बोर्ड लगाए जाएंगे। केदारनाथ मार्ग पर 14 एमआरपी (मेडिकल रिलीफ प्वाइंट) लगाए जाएंगे। यमुनोत्री मार्ग पर भी फस्र्ट मेडिकल रिस्पांडर की तैनाती की जाएगी। यात्रा मार्ग पर तैनात स्वास्थ्य महकमे के अन्य कार्मिकों को भी प्राथमिक चिकित्सा देने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यात्रा मार्ग पर हाई एल्टीट्यूड सिकनेस से भी खासी संख्या में यात्री पीडि़त होते हैं। स्वास्थ्य महकमा इनके लिए भी भी विभिन्न स्थानों पर दवाओं की व्यवस्था करेगा। सचिव स्वास्थ नितेश झा का कहना है कि सरकार का प्रयास इस बार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक दुरुस्त करने का है।

इसके लिए तैयारियों को लेकर समीक्षा कर ली गई है। नोडल अधिकारी की तैनाती हो चुकी है। विभाग इस बार यात्रा मार्ग में बीते वर्षों के मुकाबले दोगुने डॉक्टर तैनात करने की तैयारी कर रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!