Breaking News :
>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव>>क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता>>मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद>>गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं>>महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई>>महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन>>दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण>>जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
उत्तराखण्ड

धरना-प्रदर्शन कर मांगों पर कार्रवाई की मांग करते हुए कर्मचारी

मांगों पर अमल न होने से खफा अधिकारी-कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्मिक धरना-प्रदर्शन कर मांगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए 27 जनवरी को देहरादून में कार्मिक महारैली निकालेंगे और इसके बाद हड़ताल करेंगे।

बुधवार को उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी समन्वय मंच के बैनर तले विभिन्न संगठनों के कार्मिक परेड मैदान स्थित धरना स्थल पहुंचे। जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में प्रदेशभर से आए कार्मिक शामिल हुए। जहां उन्होंने एक स्वर में कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई न किए जाने पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंच के मुख्य संयोजक नवीन कांडपाल ने कहा कि कर्मचारियों की लगातार अनदेखी की जा रही है। सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में मान्यता प्राप्त आठ परिसंघों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शासनादेश जारी करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द कोई सकारात्मक पहल न हुई तो कर्मचारी हड़ताल करेंगे।

मंच के सचिव संयोजक सुनील दत्त कोठारी ने कहा कि 27 जनवरी को सरकार के खिलाफ महारैली निकाल कर आक्रोश व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की रणनीति बनाई जाएगी। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार ने कहा कि सभी संगठन एकजुट होकर मांगों के लिए संघर्षरत हैं।

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारियों ने भी सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। राजकीय वाहन चालक संघ ने भी आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान कार्मिकों ने आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को प्रेषित किया। धरने में बृजमोहन बिजल्वाण, राजेंद्र सिंह रावत, अशोक राज उनियाल, मुकेश बहुगुणा, अनिल पंवार, पूर्णानंद नौटियाल, सुधा कुकरेती, संजीव मिश्रा, प्रवेश सेमवाल, रामानंद त्रिवेद, भूपेंद्र गोयल, अनंत राम शर्मा, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।

ये हैं कार्मिकों की मांगें

  • यू-हेल्थ स्मार्ट कार्ड की सुविधा केंद्र सरकार की तर्ज पर लागू की जाए और देश के उच्च स्तरीय चिकित्सालयों को इनमें शामिल किया जाए।
  • अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण की पूर्ववर्ती व्यवस्था को यथावत रखा जाए।
  • प्रदेश के समस्त कार्मिकों को पूरे सेवाकाल में न्यूनतम तीन पदोन्नति या पूर्व की भांति 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए।
  • एक अक्टूबर 2005 से लागू अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए।
  • वर्तमान में पदोन्नति पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए और पदोन्नति आदेश जारी किया जाए।
  • स्थानांतरण अधिनियम में राज्य के कार्मिकों को जिनकी सेवानिवृत्ति को एक वर्ष शेष हो अंतिम वर्ष में अनिवार्य रूप से स्थानांतरण या पदास्थापना का प्राविधान किया जाए।
  • इंदु कुमार पांडेय की अध्यक्षता में गठित वेतन विसंगति समिति की शासन को प्रेषित रिपोर्ट में कर्मचारी विरोधी निर्णयों को लागू न किया जाए।
  • विभिन्न संवर्गीय संगठनों के साथ किए गए समझौतों के अनुरूप शासनादेश जारी किया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!