Breaking News :
>>गौ संरक्षण का सीधा संबंध ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से है- मुख्यमंत्री>>एससी-एसटी महिलाओं को मिले अलग आरक्षण, केंद्र सरकार से की खास अपील- मायावती>>15 साल बाद फिर साथ आए शाहरुख-करीना, ‘किंग’ का नया गाना हुआ रिलीज>>अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा कैंटर, चालक की मौत>>जिले में भव्य रूप से आयोजित होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां तेज, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया गया प्रशिक्षण>>प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं>>बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की एंट्री, ‘रामायण’ की कमाई पड़ी धीमी, ‘ओम’ और ‘गॉडजिला’ का ऐसा रहा हाल>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को किया संबोधित 

उत्तराखंड में  समान नागरिक सहिंता लागू करने के साथ ही लैंड जिहाद पर सख्ती से की है कार्रवाई : मुख्यमंत्री धामी 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 02 मई 2024, रांची/देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा के रांची संसदीय सीट से लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी रांची में प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित भव्य रोड शो में भी शामिल हुए जहां जनता की भारी भीड़ ने मोदी-धामी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं, ’’धरती आबा’’ भगवान बिरसा मुंडा जी की इस पावन भूमि को दोनों हाथ जोड़कर और शीश नवाकर प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि आज मैं, आप सभी के मध्य रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के लिए समर्थन मांगने उपस्थित हुआ हूं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह भारी मतों से पुनः विजयी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी वन संपदा, खनिज संसाधनों और आदिवासी समाज के साहस, वीरता और स्वाभिमान के लिए प्रसिद्ध रहा है। जब भारत में आजादी का आंदोलन प्रारंभ भी नहीं हुआ था, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ अगर किसी ने आवाज उठाई थी तो वो हमारे आदिवासी भाइयों ने उठाई थी, लेकिन 70 वर्षों में किसी राजनीतिक दल की सरकार ने इस समाज की सुध नहीं ली। केवल भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने हर वंचित वर्ग के विकास का बीड़ा उठाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड और उत्तराखंड दोनों राज्यों में काफी समानताएं हैं, न केवल इनका गठन एक साथ में हुआ है बल्कि दोनों राज्यों की परिस्थितियां भी एक समान ही रही हैं। राज्य निर्माण से पूर्व भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हमारे दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों और आपके घने वन क्षेत्रों तक विकास नहीं पहुँच पाता था, इससे एक बहुत बड़ा वर्ग विकास से वंचित रह जाता था। इस परेशानी को समझते हुए हमारे राज्यों का गठन करने और हमें न्याय दिलाने का काम श्रद्धेय अटल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में ही संभव हो सका था। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज आदिवासी समाज का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि आज देश की प्रथम नागरिक महामहिम आदरणीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और ऐसा भी केवल भाजपा की सरकार में ही संभव हो सका है। प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली “उलिहातू” आकर वहां की पावन भूमि को नमन कर उस माटी का तिलक लगाया था। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में भी भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष 2025 को ’’जनजातीय गौरव वर्ष’’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

आज मोदी के नेतृत्व में ही पहली बार आदिवासी समाज के लोगों को मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है और आदिवासी समाज सहित वंचित समाज को केंद्र में रखकर योजनाएं बनायीं जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। आज हमारी विचारधारा का मजबूत होना, भारत का शक्तिशाली होना और देश का विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर होना, इस बात का सबूत है कि भारत अब मजबूत हाथों में है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ग का उत्थान हो रहा है, इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जन-धन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृद्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना। ये योजनाएँ सिर्फ कागजी योजनाएँ नहीं हैं बल्कि ये मोदी जी की गारंटियाँ हैं जो सीधे आम लोगों तक पहुंच रही हैं। इन योजनाओं के साथ ही मोदी ने देश हित में भी कई कड़े फैसले लिए हैं। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया। तीन तलाक कानून लागू किया। नागरिकता संशोधन अधिनियम लागू किया। श्रीराम मंदिर का निर्माण भी अयोध्या जी में कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति से प्रेरणा लेते हुए हमारी उत्तराखंड राज्य सरकार ने भी राज्य के हित में कई ऐतिहासिक और कड़े कानून लागू किए हैं। उत्तराखंड में भी हमने समान नागरिक सहिंता का कानून लागू किया है। लैंड जिहाद पर भी हमने सख्ती से कार्य किया है। मोदी ने झारखंड राज्य के विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। आज झारखंड की जनता को मोदी सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तो मिल ही रहा है साथ ही इंफ्रास्ट्रचर डेवलपमेंट पर भी जोर दिया जा रहा है। कई हाईवे और एलिवेटेड रोड्स का निर्माण किया जा रहा है, बनारस-रांची इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है, रांची और जमशेदपुर में मुंबई पुणे जैसे डबल डेकर ब्रिज बनाए जा रहे हैं।

एक ओर तो विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को सर्वोपरि रखकर कार्य करने वाली भाजपा है दूसरी ओर भ्रष्टाचारी और परिवारवादी कांग्रेसी घमंडिया गैंग है। ये घोटालेबाजों का घमंडिया गैंग है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जमीन घोटाले और मनी लॉन्डरिंग में जेल में है,
कांग्रेस के शाही परिवार ने तो 60 सालों तक देश को लूट अपनी तिजोरियां भरने का काम किया है। हाल ही में झारखंड में कांग्रेस सांसद धीरज साहू की तिजोरियों से मिला 353 करोड़ रुपए ने तो देश में आज तक मिले कैश के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। वहीं, आरजेडी का लालू परिवार भी घोटालों में कई रिकॉर्ड तोड़ रहा है चारा घोटाला हो, जमीन के बदले नौकरी घोटाला हो, जमीन घोटाला हो या बेनामी संपत्ति का मामला हो पूरा परिवार ही घोटालों में लिप्त है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार का परिवार भी घोटालेबाजी में किसी से कम नहीं रहा है। कांग्रेस सरकार के 1.86 लाख करोड़ के कोयला घोटाले में इनके हाथ भी काले हुए थे और मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था।आपका लोकसभा क्षेत्र भी कांग्रेस के परिवारवाद का एक उदाहरण बन चुका है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेसी गैंग भ्रम और झूठ फैला कर देश में तुष्टिकरण का जहर घोल सत्ता हथियाना चाहती है। ये आपका अधिकार छीनकर अपने चहेते समुदाय में बांटना चाहते हैं, इनके घोषणापत्र में जिन्ना की मुस्लिम लीग की छाप नजर आती है। कांग्रेसी गैंग हमारे आदिवासी और ओबीसी भाइयों-बहनों का हक भी विशेष समुदाय में बांटने का षड्यंत्र कर रही है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने वहां मुस्लिम समुदाय को रातों रात ओबीसी बना दिया है, अब ये कर्नाटक मॉडल देश में लागू करने की कोशिश करने वाले हैं। इसलिए हमें इस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवादी सोच को रोकना है और मोदी सरकार की विकास, जनकल्याण और अंत्योदय की विचारधारा को विजयी बनाना है।
उन्होंने कहा कि मेरा रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी देवतुल्य मतदाताओं से निवेदन है कि विकसित भारत के लिए, मजबूत नेतृत्व के लिए, भ्रष्टाचार के अंत के लिए और सनातन धर्म के सम्मान के लिए भाजपा को चुनें, कमल को चुनें।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *