Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
खेल-जगत

आईपीएल 2024 के 50वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी दोनों टीमे आमने-सामने 

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 02 मई 2024, हैदराबाद। आईपीएल 2024 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होनी है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम ने 9 मैचों में से 8 मैचों में अब तक जीत हासिल कर ली है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 9 मैचों में से 5 मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में पांचवें स्थान पर हैं। राजस्थान की टीम के पास 16 अंक है और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर मैच जीत लेती है तो वह आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन जाएगी।

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पर काफी दवाब रहेगा। हैदराबाद की टीम को आरसीबी और सीएसके के खिलाफ हार का स्वाद चखना पड़ा था। ऐसे में जानते हैं हैदराबाद की पिच पर बैटर्स या बॉलर्स, किसे फायदा मिलेगा?

अगर बात करें हैदराबाद की पिच बिल्कुल फ्लेट है। यहां पर बल्लेबाजों को रन तो खूब बनाते हुए देखा जाता हैं। गेंदबाजी में यहां पर स्पिनर्स जरूर कुछ असर दिखा सकते हैं। बाकी तेज गेंदबाजों के लिए ये पिच काफी खास नहीं है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला लेना चाहेंगी और एक बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगी।

अगर बात करें आंकड़ों की तो बता दें कि हैदराबाद ने आईपीएल के कुल 71 मैचों की मेजबानी की, जिसमें मेजबान टीम ने 36 मैच जीते और मेहमान टीम को 35 मैचों में जीत मिली।

अगर बात करें सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को तो दोनों टीमों के बीच कुल 18 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें 9 मैच राजस्थान की टीम और 9 ही मैच हैदराबाद ने जीते। ऐसे में दोनों ही टीम में से किसी एक को भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। दोनों ही टीमों ने एक-एक बार आईपीएल का खिताब जीता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!