Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
खेल-जगत

आईपीएल 2024 : मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला आज 

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 मई 2024, मुंबई। आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स से होनी है। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्‍टेडियम में खेला जाएगा। हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें स्‍थान पर है। वहीं, श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैचों में 6 जीत के साथ दूसरे स्‍थान पर काबिज है। मुंबई इंडियंस की कोशिश अपने होमग्राउंड पर जीत दर्ज करके प्‍लेऑफ की रेस में बरकरार रहने की होगी।

मुंबई को अपने पिछले मैच में लखनऊ के हाथों 4 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। वहीं, केकेआर की टीम विजयी रथ पर सवार है, जिसने अपने पिछले मैच में दिल्‍ली को सात विकेट से पटखनी दी थी। चलिए जानते हैं कि वानखेड़े स्‍टेडियम पर पिच से बल्‍लेबाजों या गेंदबाजों में से किसे फायदा मिलेगा।

अगर बात करें मुंबई की पिच की तो यह बिलकुल सपाट है। यहां बल्‍लेबाजों को खूब रन बनाते हुए देखा जा सकता है। गेंदबाजों के लिए ज्‍यादा मदद मौजूद नहीं है, लेकिन धीमी गति की गेंदें काफी कारगर साबित हो सकती है। यहां मैच हाई स्‍कोरिंग होगा और ओस को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

आंकड़ों पर गौर करें तो वानखेड़े स्‍टेडियम ने आईपीएल के कुल 111 मैचों की मेजबानी की। मेजबान टीम ने इसमें से 68 मैच जीते जबकि मेहमान टीम 48 मैच जीतने में कामयाब रही।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आंकड़ों पर गौर करें तो दोनों टीमों की कुल 32 बार भिड़ंत हुई है। मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा, जिसने 23 मैच जीते। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम 9 मैच जीतने में सफल रही है। मुंबई में दोनों टीमों के बीच कुल 10 मैच खेले गए, जिसमें मेजबान टीम का पलड़ा एकतरफा भारी है। मुंबई इंडियंस ने 9 मैच जीते जबकि केकेआर केवल एक मैच जीतने में कामयाब रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!