Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
देश

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे विपक्षी – मुख्यमंत्री धामी 

हुगली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पश्चिम बंगाल में संसदीय क्षेत्र हुगली से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के नामांकन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इससे पहले, उन्होंने रोड शो में भी प्रतिभाग किया जहां बड़ी संख्या में जनता की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और भाजपा 400 पार के नारे को साकार करने जा रही है। मुख्यमंत्री धामी ने चिनसुराह स्टेशन रोड से घड़ी मोड़ (हुगली) तक आयोजित नामांकन रैली में प्रतिभाग किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हुगली क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती लोकेट चटर्जी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर देश को विकसित राष्ट्रीय बनाने के संकल्प को पूरा करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि, विपक्षी देश में भ्रम का माहौल पैदा कर रहे हैं कि अगर मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा, आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। हकीकत तो यह है कि मोदी आरक्षण के सबसे बड़े पैरोकार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक सहिंता को भारतीय जनता पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में शामिल किया है। उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जहां इसे सबसे पहले लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द उत्तराखंड की भांति देश भर में इसे लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश ने तेजी से विकास की राह पकड़ी है और उनके तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार सीटों के लिहाज से भारतीय जनता पार्टी इतिहास बनाने जा रही है। वोटर तुष्टिकरण की राजनीति के झांसे में नहीं आने वाला है और बंगाल में इस बार कमल का रंग और गहरा होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!