Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

CM योगी ने कहा- मां गंगा तो हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से गुरुवार को गंगा यात्रा की औपचारिक शुरूआत कर दी है। गंगा यात्रा बिजनौर से 27 जनवरी से बिजनौर से शुरु होकर 31 जनवरी तक चलेगी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दूसरी यात्रा की शुरुआत बलिया से करेंगी। माना जा रहा है इस यात्रा का समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

लखनऊ में अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा रथों को रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा यात्रा के लिए दो गंगा रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से दो गंगा रथ को रवाना किया। 27 जनवरी को एक रथ बिजनौर से और दूसरा रथ बलिया से रवाना होगा। इसके बाद 31 जनवरी को दोनों रथ कानपुर पहुंचेंगे।  बिजनौर और बलिया से आरंभ होने वाली दोनों ही यात्राओं का समागम कानपुर में 31 जनवरी को होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मां गंगा तो हमारी आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज यहां गंगा यात्रा के रथों को उनके गंतव्यों तक भेजने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मां गंगा के किनारे की 1038 ग्राम पंचायतों और 21 नगर निकायों में खेती या बागवानी के कार्य विशुद्ध रूप से ऑर्गेनिक ढंग से कराने का निश्चय किया गया है। गौ आधारित खेती के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कानपुर में किया गया है। कानपुर में 14 करोड़ लीटर सीवर सीसामऊ नाले में प्रतिदिन गिरता था। आज मुझे बहुत प्रसन्नता है कि नमामि गंगे परियोजना में प्रदेश सरकार ने जो कार्य किया उसका परिणाम है कि आज एक बूंद सीवर भी गंगा मइया में नहीं गिर रहा है। नमामि गंगे मिशन के तहत फिल्म बनाई गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा नदी पर बनी फिल्म देखी।

उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों की कुल 2525 किलोमीटर की यात्रा में गंगा नदी 1140 किलोमीटर की सर्वाधिक दूरी उत्तर प्रदेश में तय करती हैं। इसी कारण गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सर्वाधिक है। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार की गंगा यात्रा प्रदेश में दो स्थानों से आरंभ हो रही है। पहली जहां से गंगा मइया उत्तर प्रदेश में प्रवेश करती हैं अर्थात बिजनौर से और दूसरी बलिया, जहां से गंगा मइया बिहार में प्रवेश करती हैं। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था ही नहीं अर्थव्यवस्था भी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ हमारी सरकार का लक्ष्य गंगा नदी को साफ और निर्मल बनाने का है। हमारे देश में आस्था का प्रतीक तो गंगा नदी ही है। इनको तो जीवनदायिनी माना जाता है। गंगा यात्रा 27 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सरकारी आवास पर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद थे।

माना जा रहा है कि गंगा यात्रा के बहाने ही योगी सरकार हिंदुत्व एजेंडे को और धार देना चाहती है। गंगा यात्रा राज्य के 27 जिलों से होकर गुजरेगी। हर जगह पर इन इलाकों के सांसदों और विधायकों को भी साथ रहने को कहा गया है। इसके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ जगह जगह रैलियां करेंगे। सरकार का प्रयास है कि गंगा नदी के किनारे जगह-जगह आरती शुरू हो। इस यात्रा के दौरान कुछ खास जगहों पर खुद योगी आदित्यनाथ ही आरती की शुरूआत करेंगे।

सीएम बनने के बाद तो योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में सरयू नदी की भी आरती शुरू करवाई। राज्य सरकार की योजना है गंगा नदी किनारे कुछ जगहों पर घाट बनवाए जाएं। फिर वहां हर दिन शाम में आरती हो। सरकार ने 30 जनवरी के वसंत पंचमी के दिन गंगा किनारे गांवों में भगवा फहराने का फैसला किया है। इसके लिए 1640 गांवों की पहचान कर ली गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार हर उस गांव में गंगा चबूतरा बनवायेगी, जहां से होकर गंगा नदी गुजरती है। नदी किनारे फलदार पौधे लगाये जाएंगे। इन्हीं गांवों में गंगा खेल मैदान बनाने की योजना है। गंगा यात्रा 26 लोकसभा और 87 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!