Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड – बंशीधर भगत ने कहा, अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है

भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि भाजपा में अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासनहीनता के लिए पार्टी में कोई जगह नही है। यदि किसी ने भी प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से अनुशासन भंग किया तो ऐेसे लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने में देरी नहीं लगाई जाएगी। भगत, बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो विभिन्न कारणों से नाराज थे, उनके बारे में संगठन में बैठकर बात होगी। पार्टी से निष्कासित खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की घर वापसी की चर्चा के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि ऐसी कोई बात आती है तो उस पर विचार करेंगे।

रेवड़ी की तरह नहीं बंटेंगे दायित्व

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम स्तर पर बैठा पार्टी कार्यकर्ता दायित्व के लायक है, लेकिन दायित्व कुछ को ही मिलता है। हालांकि, दायित्व देना सरकार की काम है। यदि और देने की जरूरत होगी तो देंगे। अनावश्यक रूप से रेवडिय़ों की तरह दायित्व नहीं बांटे जाएंगे।

वरिष्ठता, परफार्मेंस होंगे मापदंड

उन्होंने कहा कि सरकार में रिक्त तीन मंत्री पदों को भर दिया जाना चाहिए। इस बारे में सरकार व संगठन मिलकर राय बनाएंगे। पार्टी का हर विधायक मंत्री बनने के योग्य है। ऐसे में मंत्री पद भरने को मापदंड तय किए जाएंगे। इसमें वरिष्ठता, परफार्मेंस जैसे बिंदु शामिल होंगे।

दौड़ नहीं, कर्म है आधार

विधायकों की दिल्ली दौड़ के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मंत्री पद दौड़ के आधार पर नहीं मिलता। कोई भी पद कर्म के आधार पर मिलता है। पार्टी सूक्ष्म रूप से सभी को देख रही है।

जोश व अनुभव का मेल जरूरी

भगत ने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता में जोश व होश आवश्यक है। जोश के तौर पर युवा मोर्चा है और अनुभव के रूप में भाजपा। दोनों मिलकर कार्य करेंगे तो सफलता तय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुआई में सरकार अच्छा कार्य कर रही है। जोश व अनुभव के बूते 2022 में भाजपा फिर से प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।

वनवास देना मेरा काम नहीं

रामलीला में दशरथ का पात्र निभाने वाले भगत ने कहा कि वनवास देना मेरा काम नहीं है। राजा दशरथ का राम को वनवास भेजने के पीछे बुरा भाव नहीं था। राम ने पिता के वचन को निभाया। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के मुखिया हैं। सभी को साथ लेकर चलना है। तोडऩा नहीं जोड़ना है। लिहाजा, सभी को संदेश देंगे कि मर्यादा में रहकर मर्यादा पुरुषोत्तम बनें।

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पार्टीजनों से कहा कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। भगत, बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा की ताजपोशी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना सबके लिए गौरव की बात है। वह एक सक्षम जननेता हैं और उनकी अगुआई में भाजपा और आगे बढ़ेगी। भगत ने पार्टीजनों को अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया।

इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के जवान राहुल को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेंद्र भसीन, कार्यालय सचिव पुष्कर सिंह काला, सह मीडिया प्रमुख शादाब शम्स व बलजीत सोनी पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, दायित्वधारी करन बोहरा आदि मौजूद थे। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष भगत के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर विधायक हरबंस कपूर व गणेश जोशी के अलावा कमला पंत, संजीव वर्मा, सुभाष बड़थ्वाल, अजेंद्र अजय आदि मौजूद थे।

सादगी में तब्दील किया कार्यक्रम

जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में बुधवार को प्रदेश कार्यालय में जश्न का आयोजन होना था, मगर उत्तराखंड के सैनिक की शहादत को देखते हुए कार्यक्रम सादगी में तब्दील किया गया। आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!