Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डदेहरादून

खाद्य सुरक्षा विभाग का प्रयास, तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य से न हो किसी भी प्रकार का खिलवाड़ : डॉ. आर. राजेश कुमार

चारधाम यात्रा में मिलेगा सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन, नियमित होगी जाँच

खाद्य मानकों की अनदेखी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई : डॉ. आर. राजेश कुमार

चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की होगी नियमित जाँच, लापरवाह अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज़ : डॉ. आर. राजेश कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 मई 2024, देहरादून। चारधाम यात्रा मार्ग पर होटलों और दुकानों को इस बार खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की तो होटल मालिक और दुकानदार नप जाएंगे। इसके अलावा उस इलाके के खाद्य अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले होटल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कार्ययोजना को अमल में लाने के निर्देश दिये हैं।

होटलों-ढाबों में सफाई और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की होगी नियमित जाँच
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं शुद्ध भोजन के लिए होटल संचालकों और दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव ने इस संबंध में सभी जिलों के संबंधित अधिकारियो ंको आदेश दिये हैं कि चारधाम यात्रा मार्ग पर विक्रय हो रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत खाद्य कारोबारी अपने प्रतिष्ठान पर नियमानुसार निर्धारित फूड सेफ्टी डिस्पले बोर्ड प्रर्दशित करेगा। आदेश में कहा गया है कि ढाबों में साफ-सफाई होनी चाहिए। बासी एवं खुले खाद्य पदार्थ न बेचे जाएं। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि ढाबों में कार्यरत कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच हों और उनका मेडिकल सर्टिफिकेट मौजूद रहे।

रूद्रपुर लैब में होगी नमूनों की जाँच
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला रूद्रपुर को चारधाम यात्रा से संकलित किये गये नमूनों की जाँच प्राथमिकता से करने का आदेश दिया है। प्रत्येक सप्ताह नमूनों की जाँच रिपोर्ट उपलब्ध कराई जायेगी। जिसके बाद दोषी पाये जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

गढ़वाल मण्डल के उपायुक्त आरएस रावत को बनाया गया नोडल अधिकारी
इसके साथ ही चारधाम यात्रा के लिए गढ़वाल मण्डल के उपायुक्त आरएस रावत को नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा में प्रतिदिन खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के कार्यों का पर्यवेक्षण कर मुख्यालय को अवगत करायेंगे। इसके साथ ही जनपदीय नोडल अधिकारियों में देहरादून से प्रेम चन्द जोशी, हरिद्वार से महिमानंद जोशी, उत्तरकाशी से अश्वनी कुमार, रूद्रप्रयाग से मनोज सेमवाल, चमोली से अमिताभ जोशी, टिहरी राजेन्द्र सिंह पाल, पौड़ी से अजब सिंह रावत को जिम्मेदारी दी गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में स्वच्छता संबंधी मानकों के पालन के लिए नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग के आदेश दिये गये हैं। अधिकारियों और नोडल अधिकारियों को इस संबंध में रिपोर्ट समय समय पर उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!