Breaking News :
>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
दिल्लीदेश

दिल्ली जल संकट : एनडीएमसी ने वीआईपी इलाकों में वाटर सप्लाई को लेकर जारी की एडवाइजरी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 जून 2024, नई दिल्ली। पानी के संकट ने राजधानी दिल्ली में रहने वालों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी में लगातार जल संकट गहराता जा रहा है। जल संकट की वजह से दिल्ली सरकार ने पानी की आपूर्ति में भी भारी कटौती कर दी है, जिसकी वजह से लोगों की समस्याएं और भी अधिक बढ़ती चली जा रही है। इसी बीच एनडीएमसी ने वीआईपी इलाकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। राजधानी के कई इलाकों में जितने टैंकर से पानी का सप्लाई हो रहा था उसको भी अब आधा कर दिया गया है। इसका कारण टैंकर की कमी बताई जा रही है, जिसके कारण वाटर सप्लाई में परेशानी आ रही है।

इसी बीच अब, लुटियंस जोन इलाके में भी पानी की कमी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। एनडीएमसी ने वाटर सप्लाई को लेकर अब एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक दिल्ली के वीआईपी इलाकों में भी अब एक टाइम ही पानी आएगा। जानकारी के मुताबिक, जलबोर्ड से पूरा पानी नहीं मिल रहा है।

वहीं, चाणक्यपुरी इलाके के संजय कैंप में सुबह 6:00 बजे से लोग अपना सारा काम धाम छोडक़र पानी के लिए लाइन में लगते हैं और 8:00 बजे एक पानी का टैंकर आता है जिसके बाद पानी के लिए लोग टूट पड़ते हैं। ये लोग पानी के लिए एक-दूसरे से मारामारी करते हुए अपना-अपना पाइप टैंकर के अंदर डालने के लिए जूझते हैं और वह 5 मिनट में टैंकर खाली हो जाता है। इस दौरान किसी को पानी मिल पाता है तो किसी को निराशा हाथ लगती है। वहीं, दूसरा टैंकर शाम को 4:00 बजे आएगा, तब तक जिन्हें पानी नहीं मिला उनकी जिंदगी कैसे कटेगी यह महसूस किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!