Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

‘कुछ ताकतें भारत और नेपाल के रिश्ते बिगाड़ना चाहती हैं लेकिन हम कभी ये रिश्ते टूटने बिखरने नहीं देंगे’ : केंद्रीय रक्षा मंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2021, बुधवार, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में पांचवें धाम सैन्य धाम के शिलान्यास के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ ताकतें भारत और नेपाल के रिश्ते बिगाड़ना चाहती हैं, लेकिन हम कभी ये रिश्ते टूटने, बिखरने नहीं देंगे। 1971 में ठीक पचास साल पहले सेना के पराक्रम के बूते ही पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण किया था। भारत का चरित्र रहा कि कभी किसी पर आक्रमण नहीं किया या किसी की एक इंच भूमि पर नजर नहीं डाली। पर किसी ने आंख दिखाई तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया। रक्षा उत्पाद में भारत आत्मनिर्भर हुआ है। पहले 65 फीसद आयात होता था, आज हम 72 देशों को रक्षा उपकरण निर्यात कर रहे हैं।

शहीद वो होता है, जो निडर होता है : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, शहीद वह होता है, जो निडर होता है। उसके मन में राष्ट्रीय स्वाभिमान की प्रबल भावना होती है। इस सैन्य धाम में जो भी आएगा, राष्ट्रीय स्वाभिमान की भावना लेकर जाएगा। देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा लेकर जाएगा।

वीरों के लिए सरकार हमेशा है खड़ी 

उन्होंने आगे कहा कि देश की सुरक्षा में अपना योगदान देने वाले वीरों के लिए सरकार हमेशा खड़ी है। सेना को पूरी स्वतंत्रता दी गई है। सर्जिकल स्ट्राइक से यह संदेश दिया है कि दुश्मन को इस पार तो मार ही सकते हैं,जरूरत पड़ी तो उसपार जाकर भी मार सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। हर बात आज गंभीरता से सुनी जाती है।

सदियों तक स्मृति में जिंदा रहेंगे जनरल रावत

उन्होंने जनरल बिपिन रावत को याद करते कहा कि वह सदियों तक स्मृति में जिंदा रहेंगे। भारत अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा रहे यह प्रयास रहेगा। अपनी संस्कृति से दूर व्यक्ति कटी पतंग की तरह होता है। सैन्य धाम में हर शहीद का नाम बडे अक्षरों में अंकित होना चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आनलाइन श्रद्धांजलि की व्यवस्था भी सैन्य धाम में होनी चाहिए।

उत्तराखंड में हुआ काफी विकास 

विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि ढांचागत सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उत्तराखंड में रेल,रोड और एयर कनेक्टिविटी पर काम हुआ है। चारधाम परियोजना को सुप्रीम कोर्ट ने अनुमति दे दी है। देहरादून एयरपोर्ट की क्षमता पांच गुना बढ़ाई जा रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। यानी उत्तराखंड में हम पर्यटन के महत्व को भी समझते हैं। इसके साथ ही आल वेदर रोड का सामरिक महत्व भी समझते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!