Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

स्वाइन फ्लू से चमोली जिले के युवा शिक्षक की मौत

गैरसैंण, चमोली : थराली विधायक मगन लाल शाह के बाद स्वाइन फ्लू ने एक युवा शिक्षक और रिसर्च स्कॉलर रोशन नैनवाल की भी जान ले ली। शिक्षक की स्वाइन फ्लू से मौत का बुधवार को पांच दिन बाद तब पता चला, जब बरेली स्थित राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट आई। शिक्षक की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमे की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

26 वर्षीय रोशन नैनवाल 11 साल से गैरसैंण में अपने मामा पुरुषोत्तम असनोड़ा के साथ रह रहे थे। वर्तमान में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात थे। एक अप्रैल को रोशन को बुखार की शिकायत हुई थी। वायरल फीवर मानकर स्थानीय चिकित्सकों से दवा ली, जिससे बुखार में हल्की कमी आई।

पांच अप्रैल तक रोशन नवोदय विद्यालय में शिक्षण कार्य करते रहे। बुखार नहीं उतरने पर 6 अप्रैल को जांच कराई, तो टॉयफाइड पॉजीटिव बताया गया। दो दिन तक हालत में सुधार न आने पर परिजन उसे रानीखेत ले गए, जहां हालत बिगड़ते देख चिकित्सकों ने 9 अप्रैल को सुबह रोशन को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

हल्द्वानी पहुंचने पर उपचार कर रहे चिकित्सकों ने फेफड़ों में अत्यधिक संक्रमण बताते हुए बीमार रोशन को बरेली रेफर कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में रोशन को राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज बरेली में भर्ती कराया और स्वाइन फ्लू की आशंका व्यक्त कर जांच किए जाने की गुहार लगाई, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ध्यान नहीं दिया।

परिजनों के बार-बार आग्रह पर 12 अप्रैल को बीमार का सैंपल लिया गया, लेकिन जांच के लिए नहीं भेजा गया। 13 अप्रैल को रोशन दुनिया से विदा हो गया। अभिभावकों की जिद पर 16 अप्रैल को सैंपल परीक्षण के लिए लखनऊ भेजा गया, जिसमें बुधवार को बरेली अस्पताल प्रशासन ने स्वाइन फ्लू पॉजीटिव बताया।

इस खबर के बाद बुधवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मणिभूषण पंत ने परिजनों व स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं।

परिजनों को रोशन से थी बड़ी उम्मीदें

रोशन तो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन परिजनों को उनसे बड़ी उम्मीदें थी। तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा होने के नाते पूरे परिवार की जिम्मेदारी रोशन को निभानी थी। हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से एमए और बीएड कर भूगोल में पीएचडी कर रहे थे।

अगले माह मई में रोशन की थिसिस समिट होनी थी। यही नहीं, स्लैट व नेट उत्तीर्ण दिवंगत रोशन प्राथमिक व जूनियर वर्ग में टीईटी क्वालीफाई भी कर चुके थे। अल्प आयु में दुनिया से विदा हो चुके रोशन नैनवाल की बहन गंगा असनोड़ा ने बताया कि बरेली के राममूर्ति अस्पताल में चिकित्सकों से बार-बार स्वाइन-फ्लू की आशंका व्यक्त कर जांच की मांग रखी गई लेकिन अस्पताल ने गंभीरता से नहीं लिया।

सीएमओ चमोली डॉ. भागीरथी जंगपांगी जंगपांगी के मुताबिक युवा शिक्षक रोशन की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य टीम गठित कर गैरसैंण भेज दी गई है, जो विद्यालय व रोशन के परिजनों के घर से सैंपल लेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!