Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
मनोरंजन

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपने साथी श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ पहुंचे सलमान खान के ‘बिग बॉस 18’ के सेट पर

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच युजवेंद्र चहल अपने साथी क्रिकेटर्स  श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ सलमान खान के बिग बॉस 18 के सेट पर पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों इस हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ शामिल होंगे।

तीनों ने एक साथ किया पोज
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीनों क्रिकेटर्स ने पैपाराजी के लिए एक साथ पोज किया। इस दौरान चहल अपने साथियों के साथ हंसी-मजाक करते और काफी खुश नजर आएं।

क्यों उड़ रहीं तलाक की अफवाहें?
दरअसल, कुछ दिनों पहले युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम से अपनी पत्नी धनश्री की तस्वीरें डिलीट कर दी। दोनों ने एक दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया। इसके बाद से फैंस ने दोनों की शादी में समस्या होने की अटकलें लगानी  शुरू कर दी। देखते ही देखत यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोगों ने दोनों के तलाक की अटकलें लगानी शुरू कर दी।

आरजे महव के साथ तस्वीरें हो रही वायरल
हाल ही में सोशल मीडिया पर चहल की आरजे महवश के साथ कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसके बाद नेटिजन्स ने कयास लगाने शुरु कर दिए है कि क्या महवश ही वह मिस्ट्री गर्ल हैं, जिन्हें चहल के साथ कुछ समय पहले देखा गया था। सामने आई तस्वीरों में चहल आरजे महवश और उनके दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। महवश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया। उनके कैप्शन में लिखा है, “क्रिसमस लंच कॉन फैमिलिया।” युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी रचाई थी। शादी के चार वर्षों बाद अब उनकी तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इन अफवाहों से कपल के फैंस चिंतित हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!