Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘पुष्पा 2 : द रूल’ की रिलीज का काउंटडाइन शुरू, 200 दिन बाद रिलीज होगी अल्लू अर्जुन की फिल्म

शानदार पोस्टर हुआ रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 31 जनवरी 2024, मुम्बई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का सीक्वल इस साल 2024 में रिलीज होने वाला है। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म्स में से एक है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। पुष्पा 2 के मेकर्स ने फिल्म की एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए काउंटडाउन शुरु कर दिया है। पुष्पा 2 का काउंटडाउन मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर करके शुरु किया।

‘पुष्पा 2 : द रूल’ के प्रोडक्शन हाउस माय थ्री ने 200 अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर पुष्पा 2 के लिए नया पोस्टर जारी किया है। ये एक काउंटडाउन पोस्टर है। इस पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म की रिलीज में अब केवल 200 दिन बचे हैं। साल 2021 में ‘पुष्पा : द राइज’ की रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद अब ‘पुष्पा 2 : द रूल’ सिनेमाघरों में आने जा रही है। फिल्म मेकर्स ने काउंटडाउन शुरू करते हुए शानदार कैप्शन भी लिखा।

‘पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर में रिलीज होगी
अल्लू अर्जुन की फिल्म के सीक्वल को लेकर हाइप भी जोरों पर है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अल्लू अर्जुन  मास्टर फिल्ममेकर सुकुमार द्वारा निर्देशित इस सीक्वल में रूल करने के लिए लौट आए हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। वहीं, एक्टर फहद फासिल भी फिल्म का हिस्सा हैं। साल 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म रिलीज होने जा रही है।

माइथ्री मूवी मेकर्स दर्शकों के लिए एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पुष्पा 2 का फर्स्ट पोस्टर मेकर्स ने साउथ सुपरस्टार के जन्मदिन पर शेयर किया था। इस पोस्टर को ही 7 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया था। पुष्पा 2 के मेकर्स ने दावा किया था कि भारतीय सिनेमा की किसी फिल्म के पोस्टर पर सबसे ज्यादा लाइक आने का रिकॉर्ड बन गया है, अब 200 दिन बाद फिल्म बड़े पर्दे पर आने वाली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!