Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

देश में एक बार फिर कोरोना का कहर : पिछले 24 घंटों में मिले 89 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले, 714 लोगों की हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 अप्रैल 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 89 हजार 129 नए मामले सामने आए हैं और 714 लोगों की मौत हो गई है। पिछले लगभग साढ़े छह महीने में एक दिन में सामने आए ये सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले 20 सितंबर को 92 हजार 605 मामले सामने आए थे। वहीं 21 अक्टूबर के बाद इतनी संख्या में लोगों की मौत हुई है। इसके चलते एक्टिव केस बढ़कर छह लाख 58 हजार से ज्यादा हो गया है। बीते 24 घंटे में 44,202 लोग संक्रमण से ठीक हुए और इस दौरान कुल 10 लाख 46 हजार 605 सैंपल टेस्ट हुए।

महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा हालात चिंताजनक हो गए हैं। बता दें कि 16 सितंबर, 2020 को एक दिन में सबसे ज्यादा 97,894 मामले सामने आए थे। इसके बाद मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। पिछले 24 घंटे महाराष्ट्र में  481 लोगों की मौत हुई है। वहीं पंजाब में 57, छत्तीसगढ़ में 43, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 16, केरल और दिल्ली में 14, तमिलनाडु में 12, गुजरात में 11 और हरियाणा में 10 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 55,379 ,तमिलनाडु में 12,750 , कर्नाटक में 12,591, दिल्ली में 11,050, पश्चिम बंगाल में 10,335, उत्तर प्रदेश में 8,836, आंध्र प्रदेश में 7,225 और पंजाब में 6,983 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोरोना के कुल एक करोड़  23 लाख 92 हजार 260 मामले सामने आए हैं। वहीं एक  लाख 64 हजार  110 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस  छह लाख  58 हजार 909 है। यह कुल मामले का 5.32 फीसद है। इसमें लगातार 24 दिनों से इजाफा जारी है। कुल अब तक एक करोड़ 15 लाख 69 हजार 241 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। रिकवरी रेट गिरकर 93.36 फीसद  और डेथ रेट 1.32 फीसद है। देश में अब तक सात करोड़ 30 लाख 54 हजार  295 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। वहीं कुल अब तक 24 करोड़  69 लाख 59 हजार 192 सैंपल टेस्ट हो गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!