Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना संक्रमण के मामलों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा नए मामले आए सामने

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2021, सोमवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की रफ्तार घातक होती जा रही है। देशभर में कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक नए मामले सामने आए, जो अबतक देश में आए एक दिन के सर्वाधिक मामले हैं। इससे पहले पिछले साल 17 सितंबर को देश में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक 97,894 मामले मिले थे। नई उछाल के साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1.25 करोड़ को पार कर दई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,03,558 नए मामले मिले हैं। देश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1,25,89,067 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को महामारी से 478 और लोगों की जान गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1,65,101 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,41,830 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,82,136 है।

रविवार को पीएम मोदी ने देश भर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की और संकमण को फैलने से रोकने के लिए उन्होंने टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट और टीकाकरण को बेहद गंभीरता के साथ अपनाने पर जोर दिया। बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों तथा चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.