Breaking News :
>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
उत्तराखण्ड

रसोई गैस की ऑनलाइन बुकिंग में उपभोक्ताओं को रियायत, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। अब रसोई गैस की होम डिलीवरी करने वाले एजेंसी कर्मी एलपीजी उपभोक्ताओं से अवैध शुल्क नहीं ले सकेंगे। इसके लिए तेल कंपनियों ने ऑनलाइन गैस बुकिंग सेवा में डेबिट कार्ड से भुगतान करने का विकल्प मुहैया कराया है, ताकि उपभोक्ताओं से अनावश्यक शुल्क की वसूली न हो।

खास बात यह कि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन गैस बुकिंग सेवा के लिए प्रेरित करने को पांच से दस रुपये की रियायत भी दी जा रही है। इस सेवा का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता भी तेजी से ऑनलाइन सेवा से जुड़ रहे हैं।

इंडियन ऑयल की ओर से इंडेन गैस की ऑनलाइन बुकिंग सेवा पर दस रुपये की रियायत दी जा रही है, जबकि बीपीसी व एचपीसी क्रमश: भारत गैस व एचपी गैस की ऑनलाइन बुकिंग में पांच-पांच रुपये की छूट दे रही हैं। यह सेवा कई महीनों पहले शुरू भी हो चुकी है, लेकिन देखने में यह आया कि शुरू में इसकी जानकारी बेहद कम उपभोक्ताओं को ही थी।

अब जैसे-जैसे उपभोक्ताओं को जानकारी हो रही है, वैसे-वैसे वे ऑनलाइन बुकिंग सेवा से जुड़े रहे हैं। एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि उनकी एजेंसी में पहले हर महीने में करीब 40 फीसद ऑनलाइन बुकिंग होती थी, लेकिन पिछले डेढ़ से दो महीने में ऑनलाइन बुकिंग करीब 60 फीसद तक पहुंच गई है।

ऐसे करें बुकिंग 

इंडेन, भारत गैस व एचपी गैस के उपभोक्ताओं को संबंधित कंपनी के ऑनलाइन बुकिंग के फोन नंबर पर डायल करना होगा। इसमें गैस के शुल्क के भुगतान के लिए डेबिट कार्ड का विकल्प भी बताया जाएगा। इस विकल्प के लिए बताया गया बटन दबाना होगा।

इसके बाद डेबिट कार्ड संबंधी आवश्यक जानकारी मांगने पर यह जानकारी देने पर सेवा का लाभ लिया जा सकेगा। उदाहरण के लिए वर्तमान में घरेलू सिलेंडर (14 किलो) का शुल्क 723 रुपये है, सेवा का लाभ लेने पर सिलेंडर का शुल्क 713 रुपये ही देना होगा।

आनलाइन बुलिंग में दस रुपये की छूट 

आइओसी के सेल्स मैनेज सुधीर कश्यप के अनुसार ऑनलाइन गैस बुकिंग सेवा में आइओसी की ओर से दस रुपये की रियायत दी जा रही है। यह सेवा कई महीने पहले से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे उपभोक्ताओं को जानकारी मिल रही है, वह सेवा का लाभ लेने लगे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!