Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं
राजनैतिक-गतिविधियाँ

पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों ने उड़ाए काले गुब्बारे, जोगीवाला में महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार

देहरादून: पीएम मोदी के दून आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान उन्होंने काले गुब्बारे भी उड़ाए। साथ ही पीएम पर सवाल दागकर उनके जवाब मांगे। वहीं, रायपुर में इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल की तरफ विरोध करने जा रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला चौक पर गिरफ्तार कर लिया।

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही गांधी पार्क के समक्ष कांग्रेसियं का धरनास्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह गंगा की धरती दून आएं तो उन्हें जनता के सामने साफ करना होगा कि राफेल डील में उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की।

कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मोदी केवल जुमलेबाजी से देश को गुमराह का रहे हैं। पूर्व मंत्री गणेश गोदियाल ने कहा कि मोदी राफेल सौदे के बारे में कांग्रेस के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं।

इस मौके पर कांगेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छू रही कीमतों का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि डॉलर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में रोज गिर रही हैं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि मोदी सरकार सोची समझी साजिश के तहत उत्तराखंड की भोली ग्रामीण जनता की जमीन बड़े उधमियों को देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को चेताया कि पहाडों में बेहद कम दामों में उद्यमी जमीन खरीद लेगें और उसके बाद वहां उद्योग लगाने के बजाय होटल खोल देंगे। इन होटल में हमारे यूथ को नौकर बनकर काम करना होगा। जमीन के मालिक को नौकरी नही मिलेगी, बल्कि नौकर बनाया जायेगा। गांधी पार्क में कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर पीएम मोदी का विरोध किया।

सभा को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व विधायक विजयपाल, राजकुमार, गरिमा दसोनी ,पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट आदि ने संबोधित किया।

वहीं, रायपुर कूच करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला में रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। ये कार्यकर्ता रायपुर की तरफ कूच कर रहीं थी। पुलिस के रोकने पर वे धरने पर बैठ गईं। इससे राजमार्ग पर जाम भी लग रहा। बाद में पुलिस ने विरोध करने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!