Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत एवं डीआईजी भरणे ने पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन बेलबसानी-पटवाडांगर मोटर मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अप्रैल 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ मण्डल दीपक रावत एवं डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मंगलवार को लगभग 25 करोड़ रूपये की लागत से पीएमजीएसवाई द्वारा निर्माणाधीन बेलबसानी-पटवाडांगर मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई केएस बिष्ट ने आयुक्त श्री रावत को बताया कि बेलबसानी-पटवाडांगर मार्ग की कुल लम्बाई 32 किलोमीटर है तथा इस मार्ग पर 5 बडे पुलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें से दो पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 3 पुलों का निर्माण कार्य 30 जून तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि कुल 32 किमी० मोटर मार्ग मे से 10 किमी० पर डामरीकरण हो चुका है अवशेष 22 किलोमीटर के डामरीकरण का कार्य शीघ्र ही कर लिया जायेगा।
आयुक्त ने कहा कि प्रशासन व पीएमजीएसवाई द्वारा प्रयास किया जाएगा कि बेलबसानी-पटवाडांगर मोटर मार्ग का कार्य अक्टूबर 2022 तक पूर्ण कर लिया जाए। इस मोटरमार्ग के निर्मित होने जहाँ एक ओर नैनीताल को यातायात के दबाव से निजात मिलेगी वहीं दूसरी ओर मोटरमार्ग से सटे गाँव भी कनेक्टविटी से जुड जायेंगे। इस मोटर मार्ग के बनने से टूरिज्म, वाईल्ड लाइफ व रोजगार के साथ-साथ होमस्टे आदि के द्वारा लोगों को रोजगार व जनपद की आर्थिकी सुदृढ होगी।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य कर रही संस्था पर समय से कार्य न करने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिये। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया कि एक सप्ताह के भीतर डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया जायेगा जिस पर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता बिष्ट को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन कार्य के प्रगति की फोटोग्राफ समय-समय पर उन्हें दी जायें ताकि कार्य की मानिटरिंग हो सके। कार्य समय पर हो सके, इसके लिए ईई को दैनिक कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नाईसीला ग्रामवासियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि नाईसीला गांव मे फोननेटवर्क की परेशानियों से अवगत कराया जिस पर आयुक्त रावत ने कहा कि जल्द ही नाईसीला गाँव को नेटवर्क से जोड दिया जायेगा।
स्थलीय निरीक्षण के उपरान्त आयुक्त रावत द्वारा बाना ग्रामसभा में 1935 मे निर्मित सेंट माइकल चर्च का भी निरीक्षण किया। चर्च के पादरी ने आयुक्त को अवगत कराया कि बाना गाँव में वर्तमान में लगभग 30 ईसाई परिवार निवास करते है। उन्होंने कहा कि बाना गाँव में नेटवर्क एवं पेयजल की समस्या है जिस पर आयुक्त ने कहा कि जल्द ही समस्या का निदान कराया जायेगा।

स्थलीय निरीक्षण दौरान एमडी कुमाऊँ मण्डल विकास निगम नरेन्द्र भण्डारी, एसई पीएमजीएसवाई हर्ष कटारिया, संयुक्त मजिस्टेट प्रतीक जैन, तहसीलदार संजय सिह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!