Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तर-प्रदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में गोरखपुर में करेंगे दो-दो सम्मेलन और जनसभायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2023, गुरुवार, गोरखपुर। निकाय चुनाव में उतरे भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अप्रैल से एक मई बीच चार कार्यक्रम करेंगे। इनमें दो सम्मेलन और दो जनसभा शामिल हैं। इसे लेकर पार्टी की ओर से कार्यक्रम तय कर लिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों के अनुसार इसे लेकर मुख्यमंत्री की सहमति भी प्राप्त हो गई है।

सम्मेलन में चिकित्सकों को किया जा रहा है आमंत्रित

पहला सम्मेलन और पहली जनसभा 28 अप्रैल को होगी। सम्मेलन में चिकित्सकों को आमंत्रित किया जा रहा है। जनसभा अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल राप्तीनगर के मैदान में सुनिश्चित है। 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह सम्मेलन सरस्वती विद्या मंदिर में होगा। मुख्यमंत्री की दूसरी जनसभा एक मई को टाउनहाल में आयोजित होगी। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों को आमंत्रित करने की भाजपा की तैयारी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में भाजपाई जुट गए हैं।

कार्यकर्ताओं की तय की गई जिम्मेदारी

इसे लेकर बाबूराम निषाद और उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह की अगुवाई में बैठक हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई। चिकित्सक सम्मेलन की जिम्मेदारी रणविजय शाही व रणविजय सिंह मुन्ना को दी गई है। व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, निवर्तमान महापौर सीताराम जायसवाल, अनूप किशोर अग्रवाल, मनोज अग्रहरी व शशिकांत सिंह लगाए गए हैं। पहली जनसभा का प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, इंद्रमणि उपाध्याय, दयानंद शर्मा व बृजेश सिंह और दूसरी जनसभा का प्रभारी देवेश श्रीवास्तव, अच्युतानंद शाही, जितेंद्र चौधरी जीतू, डॉ. वाई सिंह व डॉ. अमित सिंह को बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!