Breaking News :
>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन>>इंटरनेशनल मार्केट में पहुँची उत्तराखंड की मछली>>बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
उत्तर-प्रदेश

सीएम योगी ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। मंगलवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में जनता दरबार लगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीएम ने निर्देश दिया कि हर किसी के साथ न्याय होना चाहिए।

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन-जायदाद और इलाज के मामले आए। मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में मौजूद अधिकारियों को जमीन की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही इलाज के लिए धन की मांग लेकर आए लोगों पर विशेष ध्यान देने को कहा। 

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगे बढ़कर वह यह सुनिश्चित करें कि किसी भी व्यक्ति का इलाज धन के अभाव में रुकने न पाए। बहुत से लोग जमीन के विवाद का मामला लेकर पहुंचे थे। इसके अलावा बहुत से इलाज के लिए धन देने की सिफारिश कर रहे थे। उन्होंने 300 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

मंगलवार की सुबह हमेशा की तरह तड़के अपने आवास से निकलने के बाद योगी ने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। विधि-विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर जाकर शीश नवाया।

मंदिर परिसर के भ्रमण और गोसेवा के बाद वह हिंदू सेवाश्रम गए, जहां सुबह से ही अपनी समस्या बताने के लिए लोग उनका इंतजार कर रहे थे। वहां आए हर-एक के पास खुद पहुंचकर उनका प्रार्थना-पत्र लिया। प्रशासन से जुड़े मामलों का समस्यात्मक आवेदन पत्र उन्होंने जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश को दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!