Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्ड

एक हफ्ते में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के लिए 1.40 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण

ऋषिकेश: चारधाम यात्रा करीब दो माह बाद शुरू होनी है, लेकिन यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 21 फरवरी से शुरू किए गए आनलाइन पंजीकरण में अब तक 1.40 लाख से अधिक तीर्थ यात्री बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इसके साथ ही अब श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति भी शीघ्र दोनों धाम में पूजा व अभिषेक के लिए पंजीकरण खोलने पर विचार कर रही है।

इस वर्ष चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को अक्षय तृतीय तिथि से शुरू होने जा रही है। मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीय तिथि पर गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते हैं। हालांकि इसके लिए अभी अधिकारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है। जबकि, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाने हैं। इस वर्ष की चारधाम यात्रा में बीते वर्ष की अपेक्षा अधिक तीर्थ यात्रियों की आने की उम्मीद है, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद 21 फरवरी को प्रशासन ने इन दोनों धामों में दर्शन के लिए आनलाइन पंजीकरण भी खोल दिया है। आनलाइन पंजीकरण खुलने के साथ ही पहले दिन 31 हजार तीर्थ यात्रियों ने इन दोनों धामों में दर्शन के लिए पंजीकरण कराया। दो दिन पूर्व पंजीकरण की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई। जबकि, सोमवार को पंजीकरण खुलने के सातवें दिन एक लाख 40 हजार 96 तीर्थयात्री बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दर्शनों के लिए पंजीकरण करा चुके थे।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के उप निदेशक वाईएस गंगावार ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे तक बदरीनाथ धाम के लिए 62953 और केदारनाथ धाम के लिए 77143 तीर्थ यात्री पंजीकरण करा चुके थे। बताया कि दोनों धाम में पूजा और अभिषेक के लिए भी आनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था है। शीघ्र ही श्री बदरीनाथ-श्री केदारनाथ मंदिर समिति पूजा व अभिषेक के लिए अपनी आनलाइन वेबसाइड खोलने जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!