Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद अर्थात यूपी बोर्ड ने गुरूवार से हाई स्कूल तथा इंटर की परीक्षाओं को प्रारंभ कर दिया है। बोर्ड के अधिकारियों की कड़ी निगरानी में परीक्षा हो रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं तो अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला ने केन्द्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया।

अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा अराधना शुक्ला से गुरुवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान सेंटर्स का निरीक्षण किया। लखनऊ में वह टीम के कई सेंटर्स पर गईं। जुबली इंटर कालेज में भी उन्होंने व्यस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने बोर्ड के सभी अधिकारियों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए निर्देश भी दिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह परीक्षार्थियों के लिए संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि प्यारे विद्यार्थियों यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आरम्भ हो गई हैं। सभी परीक्षार्थी पूर्ण एकाग्रता के साथ बिना किसी तनाव के परीक्षा में सम्मिलित हों। आपका परिश्रम अवश्य फलीभूत होगा व निश्चित ही सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से दो पालियों में प्रारंभ हो गई है। इस बार की परीक्षा, 51,92,689 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। कोरोना संक्रमण काल के कारण करीब दो वर्ष बाद हो रही परीक्षाओं में परीक्षार्थियों के साथ यूपी बोर्ड के कर्मियों की भी परीक्षा हो रही है। वर्ष 2021 में कोविड संक्रमण के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नहीं कराई गई थी, सभी परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था।

सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर व वेबकास्टिंग के माध्यम से मानिटरिंग करने के लिए डीवीआर के साथ राउटर लगाए गए हैैं। जिला मुख्यालयों के साथ ही राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। 12 अप्रैल तक होने वाली इस परीक्षाओं में नकल रोकने के कड़े इंतजाम भी है। प्रत्येक जनपद में जिला प्रशासन की ओर से जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति के साथ ही सचल दस्तों का गठन किया है। इसके अलावा शासन व प्रशासन के उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 :

हाईस्कूल परीक्षार्थी : 27,81,654

बालक : 15,53,198, बालिकाएं : 12,28,456

इंटर के परीक्षार्थी : 24,11,035

बालक : 13,24,200, बालिकाएं : 10,86,835

कुल परीक्षा केंद्र : 8,373

परीक्षा की समय सारिणी

हाईस्कूल परीक्षा 12 दिन चलेंगी। (सुबह 8.00 से 11.15 बजे तक)

इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 दिन चलेंगी। (अपरान्ह 2.00 से 5.15 बजे तक)

बोर्ड परीक्षाओं में पहली बार साफ्टवेयर के माध्यम से केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गयी है, ताकि परीक्षा में पारदर्शिता व शुचिता बनी रहे। कुल 1,37,084 परीक्षा कक्षों में 2,74,168 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गयी है, जिसमें 50 प्रतिशत वाह्य कक्ष निरीक्षक हैं। ये प्रयोग सफल होना बड़ी चुनौती है, क्योंकि इसके पहले परीक्षार्थियों की हाजिरी का मोबाइल एप फेल हो चुका है और इस बार घोषित होने से पहले ही परीक्षा कार्यक्रम भी लीक हुआ है।

ई-मेल वाट्सअप ट्विटर, फेसबुक, हेल्प लाइन व फैक्स नंबर

ई-मेल : uoboardexam2022@gmail.com

फेसबुक : upboardExam2022

वाट्सअप : 8840850347

ट्विटर : @upboardexam2022

हेल्पलाइन नंबर : प्रयागराज : 18001805310, 18001805312

लखनऊ : 18001806607, 18001806608

फैक्स नबर : 0522 2237607।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!