Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री ने कहा, “ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को ठोस योजना बनाना बेहद जरूरी”- इस सम्बन्ध में शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

  • प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिए जिला विकास प्राधिकरणों का गठन किया था : मुख्यमंत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिए जिला विकास प्राधिकरणों का गठन किया था।प्राधिकरणों में ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय भवनों के नक्शे पास करने की व्यवस्था लागू होने का विरोध भी हुआ। इस मामले में विपक्षी दल भी सरकार पर लगातार हमले जारी रखे हुए थे। इस बीच विधानसभा में मामला उठने पर पीठ ने विधानसभा की समिति को उक्त मामला सौंप दिया था। इस समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने जिला विकास प्राधिकरणों को स्थगित कर दिया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस मामले को लेकर गंभीर हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरणों को स्थगित करने के बाद प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को ठोस योजना बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने शहरी विकास सचिव शैलेश बगोली को उक्त संबंध में शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण न होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने की सरकार की मंशा पर भी रोक लग गई।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार को जिलास्तरीय विकास प्राधिकरणों के संबंध में बैठक हुई। बैठक में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, वन मंत्री हरक सिंह रावत, सचिव शैलेश बगोली, सचिव सुशील कुमार, विनोद कुमार सुमन व एमडीडीए उपाध्यक्ष रणवीर सिंह मौजूद रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राधिकरणों को स्थगित करने के बाद से पर्वतीय क्षेत्रों में विकास की ओर ध्यान देना आवश्यक है। इस मामले में व्यापक जनहित को देखते हुए सर्वमान्य निर्णय लेना उचित होगा। उन्होंने शहरी विकास सचिव को इस संबंध में तमाम पहलुओं का अध्ययन कर ठोस कार्ययोजना के साथ जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

[box type=”shadow” ]सम्बंधित खबर पढ़ें :https://akashgyanvatika.com/mukhyamantri-ki-adhyakshata-mai-ayojit-hui-zila-stariya-vikas-pradhikaran-ki-baithak/[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!