Breaking News :
>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेश-वासियों को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2078 और चैत्र नवरात्रि की दी हार्दिक शुभकामनायें

आकाश ज्ञान वाटिका, १२ अप्रैल २०२१, सोमवार, देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सभी प्रदेश-वासियों को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2078 और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है और यह पर्व नवीन उत्साह के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने की प्रेरणा देता है। शक्ति का अनुष्ठान रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति हो, नवरात्रि के अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नववर्ष राष्ट्र व आपके लिए शुभकारी हो, प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और आपकी सभी मनोकामनायें पूर्ण हो, मेरी माँ भगवती से यही प्रार्थना है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुरूआत के पावन अवसर पर मेरा आप सभी प्रदेशवासियों से विनम्र निवेदन है कि यह पर्व हर्षोल्लास से मनायें, परंतु इस दौरान कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। जनता से मुख्यमंत्री ने सामाजिक दूरी बनाए रखकर, मास्क पहनकर और समय-समय पर हाथ धोकर कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने की अपील की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!