Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री धामी ने अनुभवी मंडलायुक्त दीपक रावत, नैनीताल व ऊधम सिंह के जिलाधिकारी को दी जी-20 आयोजन की जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2023, बुधवार, हल्द्वानी। जी-20 जैसे अहम आयोजन की जिम्मेदारी हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुभवी मंडलायुक्त दीपक रावत, नैनीताल व ऊधम सिंह के जिलाधिकारी को चुना। लक्ष्य दिया और साधने का मंत्र भी बताया। कम समय में चुनौती बड़ी रही तो खुद सीएम निगरानी में भी जुट गए। देहरादून कार्यालय से सीधी नजर रखने के लिए विशेष वार रूम भी बनाया, जहां नियमित रूप से सुबह व शाम अधिकारियों से तैयारी का हाल लेते रहे। सवाल प्रतिष्ठा का जो ठहरा। सीएम की सोच का ठहरा और प्रधानमंत्री की उम्मीदों का ठहरा।

आखिर में इस टीम ने वह कर दिखाया जो बड़े बड़ों को असंभव सा लगता रहा। सच में…जहां सभी ने सोचना बंद किया वहां से इन्होंने सम्मेलन की तैयारी की शुरुआत की। वह भी बिना थके और बिना रुके। ये तब तक डटे रहे जब तक सब योजना के अनुसार नहीं हो गया। टीम ने देश ही नहीं पूरे विश्व में उत्तराखंड खासकर कुमाऊं का मान बढ़ाया। पूरी दुनिया को सनातनी सत्कार से भी रूबरू कराया। असल में सम्मेलन की मेजबानी के लिए कुमाऊं को मात्र 30 दिन ही मिले। इतने कम समय में वह सब करना था जिसके लिए सामान्यतया कम से कम दो से तीन साल लग जाते।

अतिक्रमण के गंभीर विषय का समाधान, सड़कों का चौड़ीकरण, सुरक्षा का पुख्ता प्रबंधन, तारों के मकड़जाल से मुक्ति, वाल पेंटिंग, पंतनगर से ढिकुली (रामनगर) तक के रूट को नया रूप देना, अंडरपास और अवैध कट को बंद करने जैसी चुनौती कम नहीं थी। लेकिन एक-एक करके सभी का समाधान किया गया।

आयोजन को लेकर सबसे बड़ी चुनौती वित्तीय प्रबंधन की रही, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल दूर कर दिया। इस सब के बीच दैनिक प्रशासनिक काम की जिम्मेदारी भी कम नहीं थी। लेकिन अधिकारियों ने दैनिक के साथ ही जी-20 की तैयारी को भी अंजाम दिया। परिणाम आज सामने है। सुखद है। समृद्ध है और गौरवान्वित करने वाला भी।

मंडलायुक्त दीपक रावत बताते हैं कि इस काम में हम जितना सक्रिय रहे उससे कहीं अधिक मुख्यमंत्री दिखे। ऐसे में हमारी चुनौती बढ़ गई। सवाल साफ था कि जब मुख्यमंत्री दिन-रात आयोजन के बारे में सोच सकते हैं तो हम क्यों नहीं। इसी सोच ने पूरी टीम को उत्साहित किए रखा। हम दिन में अपने दैनिक काम निपटाते और फिर निकल जाते पंतनगर से लेकर ढिकुली तक। सभी को काम सौंपा गया। सभी की जिम्मेदारी तय की गई। आज जो भी दिख रहा है वह सामूहिक प्रयास है। इसमें ऊधम सिंह नगर से लेकर नैनीताल जिला प्रशासन तक ने शानदार काम किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को आयोजन की तैयारी को लेकर खुश दिखे। दमकता चेहरा बता रहा था कि सब योजना के अनुसार हुआ। उनकी सोच के अनुसार हुआ और सही हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जी-20 की मेजबानी के लिए हमपर जो विश्वास जताया, उसे हमने पूरा कर दिखाया। आज पूरा विश्व हमारी सनातनी सोच और सत्कार देख रहा है। अतिथि खुश हैं। हमें तसल्ली है कि हमने वह कर दिखाया जिसकी प्रधानमंत्री जी ने हमसे उम्मीद की थी।

नैनीताल के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व ऊधम सिंह नगर के युगल किशोर पंत बताते हैं कि कम समय में हमने वह सब किया जो हमें करना चाहिए था। सवाल प्रदेश की प्रतिष्ठा का था। इसीलिए न समय का ध्यान रहा और न ही दिन और रात का। हमारे सामने बस लक्ष्य था और हमारे पास उसे साधने का मजबूत संकल्प।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!