Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के ‘येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट (द ऑर्गेनिक गोल्ड)’ का उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अक्टूबर 2021, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार सायं को अजबपुर खुर्द में महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के येलो हिल्स स्टोर एवं रेस्टोरेंट (द ऑर्गेनिक गोल्ड) का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्था के 3 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था से जुड़ी सभी महिलाएं बधाई के पात्र हैं। समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए इस संस्था ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वयं के लिए तो हर कोई कार्य करता है, परंतु जब दूसरों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है और उस कार्य में जो संतुष्टि मिलती है वह बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अद्भुत है और जब यह जीवन दूसरों के कल्याण के लिए लगाया जाता है तो वह नर सेवा होती है अर्थात नारायण सेवा होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब ऋषिकेश आए थे तो उन्होंने कहा था कि अभी उत्तराखंड 21 साल का हुआ है और हमारा लक्ष्य 2025 में उत्तराखंड को नंबर वन एवं एक आदर्श राज्य बनाने का है। इसके लिए हम सभी को प्रयास करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति ने हमारे राज्य को अद्भुत खूबसूरती से नवाजा है। हमारा प्रयास है कि शिक्षा के हब के साथ-साथ प्राकृतिक उत्पादों के हब के रूप में भी अपना प्रदेश स्थान बनाए। हम प्रयास कर रहे हैं कि विश्व में उत्तराखंड आध्यात्मिक व सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान बनाए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान एवं स्थानीय उत्पादों को आगे बढ़ाने का कार्य सरकार तो कर ही रही है हम सभी को भी अपने अपने स्तर से आगे आकर प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्था द्वारा प्रकाशित पहल पत्रिका का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने कहा की उत्तराखंड के ऑर्गेनिक उत्पादों को सही मार्केट मिले यही हमारा प्रयास है और जिस दिन विदेशों में हमारे उत्पाद अपनी पहचान बना लेंगे उस दिन हमारा यह प्रयास सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की तकदीर खेतों और खलिहानों के माध्यम से लिखी जानी है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, राजकुमार, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश श्रीमती अनीता ममगाई तथा परमार्थ निकेतन के स्वामी चिन्मयानंद, श्रीमती अनुकृति गुसाईं रावत सहित गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!