Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्डदेहरादून

सीएम धामी ने किया ‘स्वच्छ उत्सव-2025’ का शुभारंभ, स्वयं झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ का सपना साकार करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 17 सितम्बर 2025, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ‘स्वच्छ उत्सव-2025’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ भी दीं।

मुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा एवं स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की, स्वच्छता की शपथ दिलाई, पौधारोपण किया तथा स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में पर्यावरण मित्रों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता आंदोलन ने देश को नई दिशा दी है। ‘स्वच्छ उत्सव-2025’ इसी संकल्प का हिस्सा है, जो आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य देने का वचन है। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’’ का सपना साकार करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

सीएम धामी ने बताया कि हाल ही में राष्ट्रीय वायु कार्यक्रम के अंतर्गत घोषित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नगर निगम देहरादून को देश में 19वाँ स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि स्वच्छता रैंकिंग में नगर निगम ने 62वाँ स्थान हासिल किया है, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर है। राज्य में अब तक छह लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। देहरादून नगर निगम ने सफाई संबंधी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु स्वच्छता कंट्रोल रूम की स्थापना की है तथा कूड़ा उठान, सीसीटीवी निगरानी और नियमित सफाई व्यवस्था से शहर को नई दिशा दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली और संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने नागरिकों से घर, मोहल्ले और गाँव-शहर को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया और कहा कि पौधारोपण जीवन की गुणवत्ता सुधारने का माध्यम है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया, सचिव नीतेश झा, नगर आयुक्त नमामि बंसल समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!