Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

  मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गढ़वाल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गढ़वाल मंडल के आपदाग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेन्द्रनगर, फकोट और चंबा क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ मुख्य सचिव एसएस संधू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।

सत्र निपटाया अब विधानसभाओं में प्रवास पर निकलेंगे मंत्री
विधानसभा के मानसून सत्र से निपटकर अब प्रदेश सरकार के मंत्री प्रवास पर निकलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पिछले दिनों प्रवास के दौरान सभी मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियों को प्रवास करने के निर्देश दिए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के मुताबिक, सोमवार से सभी के प्रवास शुरू हो जाएंगे। पार्टी प्रवास के कार्यक्रम तैयार कर दिए हैं। रविवार को इसे जारी कर दिया जाएगा। कौशिक के मुताबिक, मुख्यमंत्री से लेकर सरकार के सभी मंत्रियों को अपने प्रभारी जिलों व विधानसभाओं का प्रवास करना है। पार्टी के सभी पदाधिकारी भी प्रवास करेंगे।

डीएम ने लिया केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मनुज गोयल ने केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य कर रहे मजदूरों का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। दो दिवसीय केदारनाथ भ्रमण के दौरान डीएम ने आदिगुरु शंकराचार्य समाधि स्थल के पुनर्निर्माण कार्य का जायजा लिया।

इसके बाद वे मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर पहुंचे। उन्होंने डीडीएमए को इस यात्रा सीजन तक पुल पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दूसरे चरण में हो रहे भवन निर्माण, कंट्रोल एंड कमांड सेंटर, अस्पताल भवन, पुलिस थाना और मंदाकिनी व सरस्वती नदी के संगम पर बन रहे घाट का निरीक्षण भी किया।

भ्रमण के दौरान डीएम ने आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कोई भी मामला हो, उसे प्रमुखता से निस्तारित किया जाएगा। साथ ही केदारनाथ में भूमि अधिग्रहण व अनुबंध को लेकर प्रभावितों के सभी हक-हकूकों का ध्यान रखा जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!