Breaking News :
>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
उत्तराखण्डदेहरादूनपर्यावरण

‘स्वच्छता ही सेवा-2023’ : जनपद देहरादून के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 1 अक्टूबर 2023, देहरादून। ‘स्वच्छता ही सेवा 2023’ अभियान के अन्तर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज वार्ड नम्बर 94 अपर नत्थनपुर के छः नम्बर पुलिया, सब्जी मण्डी परिसर आदि स्थानों पर स्थानीय पार्षद जे.पी. सेमवाल एवं सहायक निदेशक सूचना बी.सी. नेगी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम, स्थानीय पदाधिकारी, स्वयंसेवी, कार्मिक, पर्यावरण मित्र एवं व्यापारी आदि एक स्थान पर सम्मिलित हुए, जहाँ पर उपस्थित सभी लोगों ने मा. पार्षद की अध्यक्षता में स्वच्छता की शपथ ली तथा सफाई अभियान का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर पार्षद सेमवाल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति सभी को जागरूक रहना चाहिए। अपने आसपास कूड़े को फैलने न दें, इसके लिए डस्टबीन सूखा एवं गीला कूड़ा अलग-2 कर नगर निगम के वाहनों पर निस्तारण हेतु दें। उन्होंने कहा कि अपने आसपास, शहर, जनपद एवं राज्य एवं देश को स्वच्छ बनाने में अपना अमूल्य योगदान अवश्य दें। सप्ताह में एकबार अपने घरों के आसपास सफाई रखने योगदान दें। उन्होंने सभी व्यवसायियों से भी अपील की कि अपने वेस्टेज कूड़ा को एक स्थान पर रखें तथा कूड़ा निस्तारण हेतु आवागमन करने वाले वाहनों में ही डाले। अपने परिसर को स्वच्छ रखते हुए ग्राहकों को स्वस्थ वातावरण देने में सहयोग दें।
सहायक निदेशक सूचना बी. सी. नेगी ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर एवं आसपास सफाई रखें तथा अन्य को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनाने से जहाँ हम स्वस्थ वातावरण तैयार करते हैं वहीं हमें स्वस्थ जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि आज सम्पूर्ण देश में वृह्द स्तर पर एक घंटे का स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यदि हम प्रत्येक दिन 30 मिनट घर एवं आसपास की स्वच्छता में लगायें तो हमारा परिसर एवं जनपद स्वच्छ रहेगा। उन्होंने कहा कि अपने परिसर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है, इसके लिए प्रशासन तो अपना कार्य कर रहा है किन्तु नागरिकों को भी अपने जिम्मेदारी समझनी होगी कि वह सार्वजनिक स्थानों, नालियों, खाली प्लाट, खुले में कूड़ा न डालें, न ही किसी को डालने दें। कूड़े को उसके नियत स्थान अथवा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान वाहनों में ही डालें।

अभियान दल द्वारा एक घंटे का श्रमदान कर कूड़ा एकत्रित करते हुए नगर निगम के कूड़ा कलैक्शन वाहनों माध्यम से निस्तारण को भेजा गया। इसके उपरान्त डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड में फॉगिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर स्वयं सेवी कमला बडोनी, सुधा यादव, बलवंत सिंह रावत, बी.पी बहुगुणा, किशन कुमार, डी.एस. नेगी, ए. सुन्दिरयाल, आकाश, नितिन, आनन्द, धमेन्द्र सहित अन्य नगर निगम के कार्मिक, व्यवसायी, पर्यावरण मित्र व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!