Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ और सुगम बनाने की मुहिम के अंतर्गत स्वच्छता जागरुकता रैली का किया गया आयोजन

यात्रा मार्ग पर गिरे पड़े कूड़े कचरे का एकत्रित किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 अप्रैल 2023, गुरुवार, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में केदारनाथ यात्रा मार्ग में स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया जा रहा है जिससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, होटल व्यवसायियों एवं आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वच्छता अखिलेश मिश्रा ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा को स्वच्छ और सुगम बनाने की मुहिम के अंतर्गत अंतर्गत आज रामपुर से सीतापुर पार्किंग तक अभियान चलाया गया। इस अवसर पर रामपुर पंचवटी होटल से सीतापुर पार्किंग तक जागरुकता रैली निकाली गई और यात्रा मार्ग पर गिरे पड़े कूड़े कचरे का एकत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला पंचायत के कार्मिक नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवक, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं विद्यालय के छात्रों तथा महिला संगठनों के लोगों ने भाग लिया। उक्त यात्रा मार्ग पर न केवल जागरुकता रैली निकाली गई अपितु स्वच्छता कर्यक्रम भी चलाया गया जिसमें पूरे मार्ग से लगभग 25 बोरी कूड़ा एकत्रित किया गया। रैली मार्ग पर स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों के साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया जो कि बेहतर पाई गई। रैली कर्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा यात्रियों से यात्रा में पॉलिथिन का प्रयोग न करने तथा कूड़ा कूड़ेदानों में ही डालने की अपील भी की गई। सीतापुर पार्किंग में समापन के अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।

गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम तक सफाई व्यवस्था में लगे सभी 350 सफाई कर्मियों द्वारा भी विपरीत मौसम होने के बाद भी जगह जगह पर कूड़े को एकत्र कर यात्रा मार्ग को स्वच्छ बनाए रखने का कार्य निरतंर किया जा रहा है जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह, प्रकाश रावत, विद्यालय के प्रधानाचार्य जगजीत सिंह रमोला, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अभिलाषा पंवार, आनंद बंसल, अभियंता जिला पंचायत सुनील कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेंद्र कुमार, विजय वशिष्ठ, मयंक रावत आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!