Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ईएफसी में विभिन्न प्रस्तावों को दिया अनुमोदन

देहरादून।शासन द्वारा अनुमोदित सभी निर्माण कार्यों के धरातल पर समयबद्धता, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन की सख्त हिदायत देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने राजकीय भवनों के निर्माण में उत्तराखण्ड की पारम्परिक वास्तुशैली व ग्रीन बिल्डिंग मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो। गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। सीएस ने सभी कार्याें को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें लापरवाही एवं कोताही के लिए कोई स्थान नही है।

राज्य के मेडिकल काॅलेजों में हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आयोजित व्यय वित्त समिति की बैठक के दौरान 19989.32 लाख रू0 लागत के राजकीय मेडिकल काॅलेजों में उपकरणों की आपूर्ति एवं स्थापना के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया।

इसके साथ ही सीएस श्रीमती रतूड़ी ने आज की ईएफसी में 29893 लाख रूपये के जनपद नैनीताल में स्थित बलियानाला के उपचारात्मक कार्यों के पुनरीक्षित आगणन, 1956.85 लाख रू0 के जनपद उत्तरकाशी के नौगांव में श्री यमुनोत्री धाम मंदिर एवं जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोरी पुल तक यमुना नदी के दोनों तरफ बाढ़ सुरक्षा कार्यों, 2031.56 लाख रू0 के जनपद चमोली भराड़ीसैंण में अवस्थापना निर्माण सम्बन्धित कार्यों के तहत महिला हाॅस्टल एवं मीडिया कर्मियों हेतु भवन निर्माण कार्य, 2328.29 लाख रू0 के राजकीय पाॅलीटेक्निक, गरूड़, 1268.70 लाख रू0 के राजकीय पाॅलीटेक्निक सतपुली में अनावासीय भवन निर्माण कार्य, 2416.88 लाख रू0 वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर देहरादून में एकेडमिक ब्लाॅक के निर्माण, 5564.89 लाख रू0 के जनपद देहरादून के धर्मपुर में आर0ओ0बी0 निर्माण के पुनरीक्षित आगणन, 1256.47 लाख रू0 के एसएएससीआई कार्यक्रम के तहत देहरादून के पटेलनगर (पूर्वी) वितरण* *प्रणाली योजना, 2169.96 लाख रू0 के जनपद देहरादून की इन्दिरानगर सीमाद्वार वितरण प्रणाली पेयजल योजना का संशोधित प्राक्कलन, 1458.76 लाख रू0 एसएएससीआई कार्यक्रम के तहत जनपद देहरादून की संस्कृति लोक कालोनी पेयजल योजना, 2037.29 लाख रू0 जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा के तहत कमला पैलेस एवं जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राईजिंग मेन, वितरण प्रणाली एवं तत्सम्बन्धी निर्माण कार्यों के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया।

बैठक में सचिव डा0 रंजीत कुमार सिन्हा, पंकज कुमार पांडेय, शैलेश बगौली, डा0 आर राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन सहित वित्त, पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, नियोजन आदि विभागों के अपर सचिव मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!