Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे अयोध्या का दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2021, मंगलवार, वाराणसी। भाजपा शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री भी रामलला तथा हनुमानगढ़ी का दर्शन व पूजन करेंगे। ये सभी मुख्यमंत्री आज वाराणसी में हैं।

काशी विश्वनाथ कारिडोर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के बाद भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री बुधवार को रामनगरी पहुंचेंगे। भगवान शिव की नगरी काशी की नई सज्जा के उल्लास से अभिभूत भारतीय जनता पार्टी शासित 11 राज्यों के मुख्यमंत्री अयोध्या की ओर प्रवर्तित होंगे। भाजपा शासित राज्यों या गठबंधन वाले राज्यों के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान श्रीरामलला का दर्शन करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के सीएम शामिल हैं। सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अयोध्या में रात भर रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे। विस्तृत व्यवस्था वीआईपी के ठहरने के लिए बनाए गए हैं। नगर मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अब तक 11 मुख्यमंत्रियों और तीन उपमुख्यमंत्रियों के आगमन का प्रोटोकॉल प्राप्त हो चुका है। यह संभवत: पहली बार होगा कि अयोध्या में इतने राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ आ रहे हैं। सभी मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे और राम लला की पूजा भी करेंगे। गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह पटेल, असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव तथा अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणुदेवी एवं तारकिशोर प्रसाद के आने का कार्यक्रम तय हो गया है। यहां के कार्यक्रम के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार को सुबह 8:00 बजे सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना होंगे और मध्याह्न 12 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री के आगमन का समय नहीं तय हो सका है, किंतु उनका आगमन तय है।

मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर रामनगरी के धर्माचार्य उत्साहित हैं। दशरथमहल पीठाधीश्वर बिंदुगाद्याचार्य देवेंद्रप्रसादाचार्य, जगद्गुरु स्वामी रामदिनेशाचार्य, रामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमारदास, नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास, वशिष्ठभवन के महंत डॉ० राघवेशदास, मंगलभवन के महंत रामभूषणदास कृपालु, सरयू की नित्य महाआरती करने वाली संस्था आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं रामकचेहरी मंदिर के महंत शशिकांतदास, पत्थर मंदिर के महंत मनीषदास आदि ने इसे रामनगरी के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया तथा कहा, ‘इस अवसर को अविस्मरणीय बनाए जाने का पूरा यत्न होना चाहिए।’ 

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.