Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भाग लेंगे मुख्यमंत्री योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 अगस्त 2021, सोमवार, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर सोमवार को भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में दिन में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री रहते योगी आदित्यनाथ पहली बार मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में भाग लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ इसके साथ ही कल शाम को लखनऊ में पुलिस लाइन के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ कान्हा की जन्मस्थली मथुरा में उनके दर्शन के लिए जाएंगे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में लगा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ का मथुरा में रीब दो घंटे का कार्यक्रम है। वह यहां पर संतों से मुलाकात करने के साथ ही साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कन्हैया के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को दोपहर 3.15 बजे मथुरा पहुंचेंगे। वह यहां पर श्रीकृष्णोत्सव का उद्घाटन करने रामलीला मैदान जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 3.15 से 5.00 बजे तक मथुरा में रहेंगे।

इस दौरान वह करीब एक रामलीला मैदान घंटा मंच और एक घंटा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गुजारेंगे। यहां पर वह संतों से भी भेंट करेंगे।

लखनऊ से दोपहर 1.35 बजे चलकर 3.15 बजे मथुरा के ओम पैराडाइज हैलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां पर 3.30 बजे रामलीला मैदान पर पहुंचेंगे। यहां एक घंटे रुकेंगे। इस दौरान संतों का स्वागत सम्मान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 4.25 बजे रामलीला मैदान से श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे। यहां कान्हा के दर्शन करेंगे। इसके बाद पांच बजे लखनऊ के लिए वापसी करेंगे।

मथुरा में धूमधाम से होगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : सीएम योगी भी शामिल होंगे

बीते वर्ष कोविड प्रोटोकाल के चलते मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम काफी सीमित किया गया था। यहां पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक थी, लेकिन इस बार कृष्णोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की गई हैं। यहां कान्हा के जन्मोत्सव पर सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर पूरे शहर को सजाया गया है। शहर के साथ ही गोकुल और गोवर्धन के 12 चौराहों पर छोटे-छोटे मंच बनाए गए हैं, जहां देश भर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को शाम को सात बजे से लखनऊ में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। लखनऊ पुलिस लाइन में हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को काफी भव्य रूप में मनाया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!