Breaking News :
>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

अचानक हवा में खराब हुआ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर, इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जून 2022, रविवार, वाराणसी। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकाप्‍टर उड़ान भरने के बाद दोबारा लैंड कराया गया। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का हेलीकॉप्टर फिर वापस आया तो हड़कंप मच गया। जिला मुख्यालय पर आनन फानन फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पु‍लिस अधिका‍रियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ खराबी आने की वजह से उसे वापस लैंड करना पड़ा। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से बाबतपुर एयरपोर्ट रवाना हो गए। 

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार चापर में आई तकनीकी खराबी के कारण सीएम का हेलीकॉप्टर दोबारा लैंड कराना पड़ा। इस बाबत एडीएम सिटी गुलाब चंद ने बताया कि पायलट ने कुछ तकनीकी गड़बड़ी की बात कही है, इसीलिए लौटना पड़ा। कमिश्‍नर ने इस बाबत स्‍पष्‍ट किया कि हेलीकॉप्टर में पक्षी टकराने की वजह से सावधानी बरतते हुए हेलीकॉप्टर वापस आ गया। इसके बाद राजकीय विमान से सीएम अब लखनऊ एयरपोर्ट से होकर जाएंगे।

हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार को पक्षी से टकराने की वजह से वापस पुलिस लाइन लैंड कराया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह नौ बजे सीएम योगी वापस सुल्तानपुर जा रहे थे। इसी बीच करीब करीब चार मिनट की उड़ान के बाद उनके हेलीकॉप्टर से बीच हवा में एक पक्षी टकरा गया। इस दौरान उनके हेलीकाप्‍टर का एक शीशा प्रभावित हो गया। पायलट ने तत्परता दिखाते हुए और किसी तकनीकी खराबी की आशंका को देखते हुए वापस हेलीकॉप्टर को सुरक्षा कारणों से पुलिस लाइन लाकर लैंड किया।

इस बीच जिला मुख्यालय से आधे से अधिक सुरक्षा बल और अधिकारी वापस चले गए थे। मंत्री रविंद्र जयसवाल मुख्यमंत्री को हेलीपैड पर छोड़कर वापस सर्किट हाउस आ गए थे । जो लोग बचे हुए थे वह आशंका में डूब गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो वापस लौटे हैं। वो लोग रुक गए। एक बार फिर सभी को सूचित किया गया और रास्ता खाली करान के बाद सभी चेकप्वाइंट पर पुलिस को तैनात किया गया। 

इसके बाद  सर्किट हाउस बाबतपुर मार्ग पर बाबा के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों को डायवर्ट किया गया। दो गाड़ियों में भरकर पुलिस को ड्यूटी के लिए भेजा गया और राजकीय विमान को लखनऊ से बुलाया गया। मुख्यमंत्री को पहले हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर जाना था और वहां पूर्व विधायक स्वर्गीय सूर्यभान सिंह को उनके आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करनी थी। हालांकि डेढ़ घंटे के विलंब से मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से बाबतपुर के लिए सुबह साढ़े दस बजे प्रस्थान कर गए। मुख्यमंत्री शिवपुर बाईपास से बाबतपुर की ओर रवाना हुए तो उनको लेने राजकीय विमान एयरपोर्ट करीब 10.50 बजे पहुंच गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!