Breaking News :
>>पितृपक्ष : संस्कार, श्रद्धा और सेवा का पर्व>>काज़ी निज़ामुद्दीन बोले—मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी>>फर्जी आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र से भूमि का विरासतन नामांतरण, कुमाऊं आयुक्त ने दिए जांच के आदेश>>प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीदः डाॅ. धन सिंह रावत>>“25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम>>सहकारिता ग्रामीण विकास, स्वावलंबन और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी>>बड़गाईं जमीन मामले में हेमंत सोरेन के खिलाफ आरोप तय, 17 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल>>जिला कारागार में बंदियों ने सीखा मोमबत्ती-अगरबत्ती निर्माण का हुनर>>जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा>>योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव>>युवाओं में तेजी से बढ़ रहा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा, ये शुरुआती लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान>>जालंधर में अमित शाह का ऐलान, भाजपा सरकार बनी तो 2029 तक पंजाब को नशा मुक्त करने का लक्ष्य>>टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप, डिग्री कॉलेज में प्रवेश पर मिलेंगे 51 हजार>>वाटिका समूह के CMD अनिल भल्ला और प्रमोटर गौतम भल्ला गिरफ्तार, 260 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप>>26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज>>सरकारी अस्पतालों की लैबों को ठेके पर देने की तैयारी का विरोध, मेडिकल लैब तकनीशियन संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी>>मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>देहरादून में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती का करेंगे दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 दिसम्बर 2021, गुरुवार, बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिसंबर को बलरामपुर से सरयू नहर परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान वह राप्ती बैराज स्थित नहर का मुख्य गेट खोलकर सरयू नहर में पानी छोड़ेंगे। इसके लिए घाघरा नदी से जुड़े सरयू नदी के गोपिया बैराज पर कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस कार्यक्रम से पूर्व तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती का दौरा करेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सरयू नहर परियोजना के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेंगे। बहराइच में गोपिया बैराज पर चल रहे काम का निरीक्षण करेंगे। वह श्रावस्ती के जमुनहा ब्लाक क्षेत्र स्थित राप्ती बैराज पहुंचकर सरयू नहर का निरिक्षण करेंगे। बहराइच से सीएम सीधे हेलीकाप्टर से राप्ती बैराज पहुंचेंगे।

बहराइच व श्रावस्ती में बैराज पर लगेंगी एलईडी : पीएम के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए बहराइच व श्रावस्ती में दो स्थानों पर एलईडी लगाई जा रही है। गोपिया बैराज के साथ श्रावस्ती जिले के जमुनहा तहसील क्षेत्र में राप्ती बैराज पर भी एलईडी लगाई जा रही है।

40 बसों से जाएंगे लाभार्थी : बलरामपुर में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को ले जाने के लिए रोडवेज की 40 बसों को भी लगा दिया गया है। जिले से किसानों, लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को ले जाने के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई है।

50 हजार भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे : प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं को ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। इसके लिए मंडल स्तर पर बैठक की जा रही है।

इन्हें है ले जाने का लक्ष्य

  • कृषि विभाग : पां हजार किसान
  • बाल विकास :  दो हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
  • शहरी आवास : ढाई हजार लाभार्थी
  • ग्रामीण आवास : दस हजार लाभार्थी
  • एनआरएलएम : तीन हजार सदस्य

दो दिवसीय दौरे पर आज जाएंगे गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर जाएंगे। शुक्रवार को वह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के संस्थापक सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहेंगे। महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के पदाधिकारियों के साथ परिषद के समापन समारोह की तैयारियों की मंदिर में समीक्षा बैठक भी करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!